Categories: मनोरंजन

Bigg Boss 18 की इस हसीना के पैरों तले खिसकी जमीन! घर के नौकर ने की लाखों की लूट-पाट, रो-रो कर एक्ट्रेस का बुरा हाल

Kashish Kapoor:एक्ट्रेस कशिश कपूर के घर से 4 लाख रुपये चोरी हो गए। उनके नौकर सचिन कुमार चौधरी पर चोरी का आरोप है। अंबोली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्राइम ब्रांच की टीम भी आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस जल्द ही सचिन को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

Published by Preeti Rajput

Kashish Kapoor: कशिश कपूर ने बिग बॉस 18 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में हिस्सा लिया था। उन्होंने दिग्विजय राठी के साथ शो में प्रवेश किया था। कशिश कपूर इससे पहले स्प्लिट्सविला 15 में भी नजर आ चुकी हैं और अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। इस बीच मुंबई की अंधेरी में रहने वाली एक्ट्रेस कशिश कपूर के घर पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। उनके घर में काम करने वाले एक नौकर सचिन कुमार चौधरी पर 4 लाख रुपये नकद चोरी करने का आरोप लगा है। आरोपी नौकर ने बड़ी ही चालाकी से इस वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

कभी किया मर्दों के दिलों पर राज! फिर अचानक गायब हुई ये हसीना, आज श्मशान घाट को बनाया अपना ठिकाना, सालों बाद इतनी बुरी हालत में मिली एक्ट्रेस

कशिश कपूर के घर पर हुई चोरी

अंबोली पुलिस ने आरोपी सचिन कुमार चौधरी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और अब उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। इस मामले में लोकल पुलिस के साथ-साथ क्राइम ब्रांच की एक स्पेशल टीम भी शामिल हो गई है, जो आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। बता दें कि कशिश कपूर बिहार के पूर्णिया से ताल्लुक रखती हैं और वर्तमान में अंधेरी के आज़ाद नगर में वीरा देसाई रोड स्थित न्यू अंबिवली सोसाइटी में रहती: हैं। कशिश कपूर एक जानी-मानी टेलीविजन एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने कई लोकप्रिय टीवी शोज में काम किया है। इसके अलावा, वह रियलिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं, जहां उनकी पर्सनैलिटी और बोल्डनेस ने दर्शकों का ध्यान खींचा था। अब पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को पकड़कर कशिश कपूर को न्याय दिलाने की कोशिश कर रही है।

आशीष चंचलानी को मिल गई अपनी दुल्हनिया? बाहों में लेकर घूम रहे इधर-उधर, जल्द बनेंगे पति-पत्नी!

हाउस हेल्पर ने चुराए लाखों रूपये

सचिन कुमार पिछले पांच महीनों से एक्ट्रेस के घर पर काम कर रहा था। वह हर रोज 11:30 बजे काम करने के लिए घर पर आता था और काम पूरा करने के बाद वापस 1 बजे के करीब चला जाता था। कशिश ने अपनी अलमारी में 7 लाख रूपये रखे हुए थे। वह पैसे उन्हें उनकी मां के पास भेजने थे। लेकिन जब 9 जुलाई को उन्होंने अलमारी खोली, तो पैरों तले जमीन खिसक गई। उनकी अलमारी में केवल 2.5 लाख रूपये बचे थे। बाकी के पैसे गायब थे। 

पुलिस जांच में जुटी

जब कशिश कपूर ने घर में सचिन कुमार से पूछताछ की, तो वह घबरा गया और अपने आप को बचाने की कोशिश करने लगा। जब कशिश ने उसकी जेब चेक करने की कोशिश की, तो उसने मना कर दिया और अचानक 50,000 रुपये नकद लेकर घर से भाग गया। इससे कशिश को और भी शक हुआ कि सचिन ने ही उनके घर से पैसे चुराए हैं। कशिश कपूर ने तुरंत अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एक्ट्रेस की शिकायत के आधार पर चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया और फरार हाउस हेल्प सचिन कुमार की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और जल्द ही उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है।

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026