Jannat Zubair: जन्नत जुबैर जो एक TV एक्ट्रेस और इन्फ्लुएंसर हैं, उनके साथ बीते सोमवार कुछ ऐसा हुआ जो चौंका देने वाला था. दरअसल, सोमवार का दिन TV एक्ट्रेस और इन्फ्लुएंसर जन्नत ज़ुबैर के लिए एक बहुत ही मुश्किल भरा दिन रहा है. दरअसल, उन्हें और उनके भाई को पीछा करने और शारीरिक हमले जैसी एक घटना का सामना करना पड़ा. इस मामले की जांच अभी चल रही है. चलिए इस पूरी घटना के बारे में जान लेते हैं.
हमले के बाद क्या बोलीं जन्नत
बता दें कि जन्नत ज़ुबैर की टीम ने एक पोस्ट शेयर कर सोशल मीडिया पर इस हमले पर प्रतिक्रिया दी है. इस हमले के बाद टीम ने ये अपडेट सीधे जन्नत के Instagram अकाउंट पर शेयर किया. पोस्ट में लिखा है: “हम आप सभी को बताना चाहते हैं कि कल, दिन-दहाड़े हाईवे पर, जन्नत और अयान के साथ एक बहुत ही परेशान करने वाली घटना हुई. इसमें शारीरिक हमला और पीछा करने जैसी हरकतें शामिल थीं. इसके अलावा पोस्ट में कहा गया है कि अभी इस मामले की जांच चल रही है. पुलिस इस केस की सक्रियता से जांच कर रही है. जन्नत और अयान सुरक्षित हैं. हमारे फैंस ने जो साथ दिया है, उसके लिए हम उनके बहुत शुक्रगुज़ार हैं.
फैंस से जन्नत की गुजारिश
शारीरिक हमले और पीछा करनेसे जुड़ी घटनाओं का खुलासा करने के बाद, जन्नत ज़ुबैर की टीम ने उनके फैंस से एक अपील की. पोस्ट के साथ दिए गए कैप्शन में लिखा था: “हम आपसे गुज़ारिश करते हैं कि आप यहाँ शेयर की गई जानकारियों पर ही भरोसा करें. कृपया किसी भी तरह की अटकलें लगाने या बिना पुष्टि वाली जानकारी फैलाने से बचें.” ऐसा करके, जन्नत ज़ुबैर ने यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश की कि स्थिति की पूरी जानकारी उनके फैंस तक सही-सही पहुँचे.

