Categories: मनोरंजन

घी, कॉफी और सुबह की सैर…बिग बॉस की इस खूबसूरत हसीना ने कर दिखाया चमत्कार, 45 दिनों में घटाया 13 किलो वजन

Sunita Gogoi : सुनीता गोगोई ने केवल 45 दिनों के भीतर 13 किलो वज़न कम कर लिया है। उनका ये फिटनेस यात्रा देख कर कोई दंग रह गया है।

Published by Preeti Rajput

Sunita Gogoi : बिग बॉस तमिल स्टार सुनीता गोगोई इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। वह पर्दे पर अपनी जीवंत शख्सियत के लिए मशहूर हैं। लेकिन आज एक्ट्रेस की चर्चाओं का कारण उनकी फिटनेस यात्रा है। एक्ट्रेस ने केवल 45 दिनों के भीतर 13 किलो वज़न कम कर लिया है। उनका ये फिटनेस यात्रा देख कर कोई दंग रह गया है। महज 45 दिनों के भीतर उन्होंने 68.5 किलो से घटकर 55 किलो कर लिया है। उनके इस बदलाव का सबसे बड़ा वजह यह है कि इसके लिए उन्होंने किसी तरह के ज़बरदस्त वर्कआउट, महंगे नियमों या फइर कैश डाइट का सहारा नहीं लिया। उन्होंने इन सभी चीजों के बिना ही यह कमाल कर दिखाया है। 

Related Post

सुनीता ने 45 दिन में किया कमाल

सुनीता ने वजन कम करने के लिए केवल एक दिनचर्या का पालन किया है। जिसमें स्वच्छ भोजन और स्थायी जीवनशैली शामिल है। उन्होंने इसी में कुछ जरूरी बदलाव कर अपने शरीर को सुंदर और नया आकार दिया है। सुनीता का वज़न अपनी यात्रा की शुरुआत में 68.5 किलो था। फिर उन्होंने इस वजन के कम कर 55 किलो कर लिया है। उन्होंने अपनी इस फिटनेस यात्रा से कई लोगों को प्रेरित किया है। उन्होंने सावधानीपूर्वक संरचित दिनचर्या का पालन किया और किसी तरह के शॉर्टकट के बजाय संतुलन और निरंतरता का हाथ थामा।

इस तरह से कम किया वजन

बता दें कि एक कप बुलेट घी कॉफ़ी से उन्होंने अपने दिन की शुरूआत की। यह एक ऐसा तरीका है जिसका वह पूरी तरह से पालन करती हैं। साथ ही सुबह की सैर करना सबसे जरूरी था। वह ऊर्जा और शांति दोनों देता है, और वजन कम करने में भी काफी लाभदायक है। सुनीता ने जानकारी देते हुए बताया कि- इस आदत से उनके मेटाबॉलिज़्म पर काफी अच्छा फर्क पड़ा है। इस रूटीन ने उन्हें सोचने, समझने और अपने दिन की शुरूआत करने का समय दिया। इस आदत से उनके शरीर में काफी बेहतरीन परिवर्तन आए।
सुनीता का वर्कआउट ज्यादा ताम-झाम और मेहनत वाला नहीं था, लेकिन काफी प्रभावी था। उन्होंने सबसे पहले अपने एक हफ्ते को तीन भाग में बांट दिया जिसमें तीन दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, दो दिन कार्डियो और दो दिन पूर्ण आराम शामिल था। इसी वजह से उन्होंने शरीर को बिना थकाए सहनशक्ति और ताकत  को बढ़ाया। सुनीता का ये सफ़र उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उनके बदलाव के देख उनके फैंस काफी हैरान हैं।
Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput
Tags: sunita gogoi

Recent Posts

Sudha Reddy Foundation: व्यापार से लेकर मेट गाला तक, सुधा रेड्डी ने बताया बिजनेस, फैशन और परिवार में संतुलन का मंत्र

Sudha Reddy Foundation: सुधा रेड्डी, डायरेक्टर MEIL और चेयरपर्सन सुधा रेड्डी फाउंडेशन, न सिर्फ एक…

March 7, 2026

रंग लाई पटियाला के किसान की बेटी की मेहनत, UPSC में सिमरनदीप कौर ने हासिल किया 15वां रैंक; जानें कहानी

Simrandeep Kaur: सिमरनदीप की सफलता की कहानी आज देश के हर युवा उम्मीदवारों के लिए…

March 7, 2026

IPS wedding: दो आईपीएस अधिकारी बंधने जा रहे हैं शादी के बंधन में, दुल्हन है लेडी सिंघम, दूल्हे की है ये खासियत!

IPS wedding: उत्तर प्रदेश पुलिस में खुशखबरी है. बरेली की एसपी साउथ अंशिका वर्मा और…

March 7, 2026