Categories: मनोरंजन

Golmaal 5: रोहित शेट्टी के बर्थडे पर मेगा ऐलान, गोलमाल 5 में नया धमाका, इस एक्ट्रेस की एंट्री

निर्देशक रोहित शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर सुपरहिट कॉमेडी फ्रैंचाइजी गोलमाल 5 का ऐलान कर दिया गया है. इस बार फिल्म में बड़ा सरप्राइज यह है कि अजय देवगन की टीम में अक्षय कुमार की एंट्री भी कन्फर्म हो गई है.

Published by Ranjana Sharma

Golmaal 5: निर्देशक रोहित शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर सुपरहिट कॉमेडी फ्रैंचाइजी गोलमाल 5 का ऐलान कर दिया गया है. इस बार फिल्म में बड़ा सरप्राइज यह है कि अजय देवगन की टीम में अक्षय कुमार की एंट्री भी कन्फर्म हो गई है. बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फ्रैंचाइजी गोलमाल 5 को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी. अब निर्देशक रोहित शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर फिल्म को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है. खास बात यह है कि इस बार फिल्म में अक्षय कुमार की एंट्री भी कन्फर्म हो गई है, जिससे कॉमेडी का मजा और बढ़ने वाला है.

रोहित शेट्टी के जन्मदिन पर खास सरप्राइज

निर्देशक रोहित शेट्टी के जन्मदिन पर ‘गोलमाल’ टीम ने एक वीडियो जारी कर फिल्म के अगले भाग का ऐलान किया. इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है. वीडियो में शुरुआत में अजय देवगन, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, तुषार कपूर और शरमन जोशी नजर आते हैं और फिल्म की वापसी का जश्न मनाते दिखाई देते हैं.

अक्षय कुमार की एंट्री से बढ़ा रोमांच

वीडियो में सबसे बड़ा सरप्राइज अक्षय कुमार की एंट्री है. वह अपने चर्चित ‘बाला’ अंदाज में गंजे लुक के साथ काले कुर्ते-पायजामे और गहरे रंग के चश्मे में नजर आते हैं.
टीम में शामिल होते ही उन्होंने अजय देवगन को गले लगाया. अक्षय कुमार ने अपने संदेश में लिखा कि वह इस ‘क्रेजी परिवार’ का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित हैं और अब असली धमाल शुरू होने वाला है. यह पहली बार नहीं है जब अजय देवगन और अक्षय कुमार साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले दोनों निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में भी नजर आए थे, जो 2024 में रिलीज हुई थी.

Related Post

सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह

फिल्म का ऐलान होते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं तेजी से सामने आने लगीं. कई लोगों का कहना है कि अजय देवगन, अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी की तिकड़ी बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है.

बॉलीवुड की सफल कॉमेडी सीरीज

‘गोलमाल’ सीरीज की शुरुआत साल 2006 में फिल्म गोलमाल: फन अनलिमिटेड से हुई थी. इसके बाद गोलमाल रिटर्न्स (2008), गोलमाल 3 (2010) और गोलमाल अगेन (2017) भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहीं. अब गोलमाल 5 में अक्षय कुमार की एंट्री के साथ कॉमेडी का स्तर और भी बड़ा होने की उम्मीद की जा रही है.

Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma
Tags: golmaal 5

Recent Posts

LPG booking scam: एलपीजी बुकिंग के नाम पर नया साइबर फ्रॉड, गैस संकट के बीच एक्टिव हुए ठग

LPG booking scam: एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती मांग और संकट की खबरों के बीच साइबर…

March 14, 2026

Toll pass becomes expensive: अब हाईवे पर चलना पड़ेगा भारी, सालाना टोल पास हुआ महंगा, जानें कब से लागू होगा नया नियम

Toll pass becomes expensive: नेशनल हाईवे के सालाना टोल पास की कीमत 3,000 रुपये से…

March 14, 2026

कांग्रेस नेता विनोद तिवारी की हुई गिरफ्तारी, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई; पीएम मोदी के खिलाफ की थी विवादित टिप्पणी

CG Congress Leader Vinod Tiwari Arrested: थानाध्यक्ष महेवाघाट धीरेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि सुबह…

March 14, 2026