Categories: मनोरंजन

आसान नहीं Salman का सफर, 7 दिन समंदर में रहकर करेंगे शूटिंग, भाईजान ने बताया ‘The Battle of  Galwan’  कितना बड़ा प्रोजेक्ट

Salman Khan: सलमान खान की आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का लोगों को बेसब्री से इंतजार है, वहीँ सलमान खान भी इस फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा कर चुके है। आपको बता दें, सलमान खान इस फिल्म में एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

Published by Heena Khan

Salman Khan: सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का लोगों को बेसब्री से इंतजार है, वहीँ सलमान खान भी इस फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा कर चुके है। आपको बता दें, सलमान खान इस फिल्म में एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीँ यह फिल्म 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुए संघर्ष पर आधारित है। वहीँ इस फिल्म की घोषणा के बाद अब सलमान ने पहली बार इस फिल्म के बारे में खुलकर बात की है।

सलमान ने अगली फिल्म पर करी खुलकर बात

वहीँ इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सलमान ने कहा, “यह शारीरिक रूप से काफी मुश्किल और चुनौतियों से भरा है। उन्होने बताया कि हर साल, हर महीने, हर दिन यह और भी ज्यादा मुश्किल होता जा रहा है। मुझे अब प्रशिक्षण के लिए अधिक समय देना होगा। सलमान ने कहा कि, पहले मुझे ट्रेनिंग के लिए एक या दो सप्ताह लगते थे। अब मैं दौड़ रहा हूं और वो सब कुछ कर रहा हूं जो जरूरी है।

कितनी मुश्किल है शूटिंग

इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने अपनी पिछली फिल्म ‘सिकंदर’ के बारे में भी बात करी और कहा कि, “मिसाल के तौर पर, ‘सिकंदर’ में अलग एक्शन था, अलग किरदार थे। लेकिन यह शारीरिक रूप से मुश्किल है। उन्होंने यह भी कहा कि लद्दाख में ऊँचाई पर और ठंडे पानी में शूटिंग करना भी एक चुनौती है। बातचीत में उन्होंने कहा, “जब मैंने यह फिल्म साइन की थी, तो मुझे लगा था कि यह बहुत अच्छी है, लेकिन यह बहुत मुश्किल फिल्म है। मुझे लद्दाख में 20 दिन काम करना है और फिर सात से आठ दिन ठंडे पानी में शूटिंग करनी है। हम इसी महीने शूटिंग शुरू करेंगे।

Related Post

Kirti Krishna Child Hospital Fire: हरदोई के चाइल्ड हॉस्पिटल में धधकी आग से हड़कंप, यूं मौत के मुंह से निकाले गए मरीज, देखें भयावह Video

कब रिलीज़ होगी फिल्म

जैसे की आप सभी जानते हैं कि, सलमान की ज़्यादातर फ़िल्में ईद पर रिलीज़ होती हैं, लेकिन एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उनकी यह फ़िल्म ईद पर रिलीज़ नहीं होगी, बल्कि इसे अगले साल जनवरी या जून में रिलीज़ करने पर सोचा जा रहा है। जब सलमान से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि हाँ, यह फ़िल्म जनवरी में रिलीज़ होगी। इस फ़िल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह नज़र आएंगी।

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Politics: जेडीयू छोड़ केसी त्यागी व बेटे अम्बरीष ने थामा आरएलडी का दामन, यूपी चुनाव से पहले बदले समीकरण

Politics: 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक दल को बड़ा राजनीतिक लाभ मिला…

March 22, 2026

Marma Chikitsa: जानिए क्या हैं मर्मा बिंदु, कैसे काम करती है यह थेरेपी और किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी

Marma Chikitsa: आयुर्वेद की मर्मा चिकित्सा शरीर के 107 ऊर्जा बिंदुओं पर आधारित एक प्राचीन…

March 22, 2026

Nandigram Ram Temple Statue Damage: भाजपा के गढ़ में किसने किया राम की मूर्ति का सिर कलम? मचा हड़कंप

Nandigram Ram Temple Statue Damaged: राम की मूर्ति तोड़ने को लेकर नंदीग्राम में हड़कंप मचा…

March 22, 2026

छा गए नरेंद्र मोदी रच दिया इतिहास, सत्ता में पूरे किए इतने दिन, पवन कुमार चामलिंग को छोड़ा पीछे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च 2026 को इतिहास रच दिया है, लगातार तीन कार्यकालों…

March 22, 2026

Chaitra Navratri 2026: क्या आप जानते हैं 25 या 26 कब है दुर्गा अष्टमी, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि की अष्टमी 26 मार्च 2026 को है. इस दिन मां…

March 22, 2026

Bathroom vs washroom: क्या आप जानते हैं ‘बाथरूम’ और ‘वॉशरूम’ में अंतर?

Washroom-Bathroom Difference: अक्सर कुछ शब्द ऐसे होते हैं जो हम डेली यूज करते हैं, लेकिन…

March 22, 2026