Categories: मनोरंजन

20 साल छोटी एक्ट्रेस संग रणवीर सिंह का ‘धुरंधर’ रोमांस, 1 साल की उम्र से कर रही पर्दे पर काम, अब सुपरस्टार संग लड़ाएंगी इश्क

Sara Arjun: रणवीर सिंह की एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ का फर्स्ट लुक वीडियो रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में रणवीर एक्शन के साथ-साथ रोमांस भी करते नजर आ रहे हैं। टीजर सामने आते ही लोगों की नजरें उनकी हीरोइन सारा अर्जुन पर टिक गई हैं। जानिए कौन हैं वो

Published by Preeti Rajput

Dhurandhar: रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ का टीजर आउट हो चुका है। इस फिल्म में रणवीर सिंह का लुक काफी अगल और भयानक दिखाई दे रहा है। इस फिल्म में धुरंधर में अक्षय खन्ना और संजय दत्त जैसे बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं। लेकिन इसमें से सबसे ज्यादा नजरें फिल्म की हिरोइन सारा अर्जुन पर टिकी। 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

20 साल छोटी एक्ट्रेस संग रोमांस फरमाएंगे रणवीर

रणवीर सिंह ‘धुरंधर’ में धमाकेदार एक्शन के साथ रोमांस भी करते नजर आएंगे। इस फिल्म में वह जिस एक्ट्रेस के साथ रोमांस कर रहे हैं, वह उनकी उम्र से आधी है। यानी इस फिल्म में रणवीर 20 साल की एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। यह एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि सारा अर्जुन हैं। सारा कई फिल्मों में बतौर बाल कलाकार काम कर चुकी है। सारा के पिता राज अर्जुन ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ और ‘थलाइवी’ समेत कई फिल्मों में लीड़ किरदार निभा चुके हैं. वहीं मां सान्या अर्जुन सारा के सारे काम और करियर को मैनेज करती हैं। 

Related Post

किस तरह अंग्रेजों के तलवे चाटता था पटौदी खानदान का ये नवाब? इस शख्स ने खोलकर रख दी सदियों से दफन वो काली हकीकत! पाकिस्तान से है सीधा कनेक्शन

चाइल्ड आर्टिस्ट रह चुकी हैं सारा

सारा भले ही बॉलीवुड में नया चेहरा हो, लेकिन वह बचपन से ही कैमरे के सामने कई अहम किरदार निभा चुकी हैं। सारा अर्जुन ने कम उम्र में ही अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। जानकारी के मुताबिक, एक समय पर वह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बाल कलाकार भी रह चुकी हैं। 

“Don 3” Latest Update: जल्द शुरू होगी ‘डॉन 3′ की शूटिंग! अपनी हॉटनेस बिखेरने आएंगी ये एक्ट्रेस, नाम सुनते ही फैंस हुए क्रेजी

रह चुकी है सबसे महंगी चाइल्ड एक्ट्रेस

सारा अर्जुन का जन्म 18 जून 2005 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापनों से की थी। सारा ने मैकडॉनल्ड्स और मैगी जैसे बड़े ब्रांडों के लिए विज्ञापनों में काम किया। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्हें हर कोई जानता है। लेकिन अब वह रणवीर सिंह जैसे बड़े कलाकार के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। सारा अर्जुन हिंदी फिल्मों जैसे ‘एक थी डायन’, ‘404’, ‘जज़्बा’ और ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स’ में नजर आ चुकी है। ऐसे में अब फैंस अब उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। 

  

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput
Tags: dhurandhar

Recent Posts

Dhurandhar 2: मेकअप का कमाल या दिमाग का खेल? ‘धुरंधर 2’ में रणवीर का खौफनाक लुक का मेकिंग वीडियो वायरल

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के डरावने ‘घोस्ट लुक’ का मेकिंग वीडियो सामने…

March 22, 2026

CBSE Guidelines: सीबीएससी का निर्देश, स्कूलों में मेंस्ट्रुअल हाइजीन पर नियम लागू, सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त

CBSE Guidelines: सीबीएससी के निर्देशों के बाद स्कूलों में मेंस्ट्रुअल हाइजीन मैनेजमेंट (MHM) को अनिवार्य…

March 22, 2026

Apply learning license online: घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस, RTO जाने की अब नहीं जरूरत!

Learning Driving License: लर्निंग लाइसेंस आपको ट्रैफिक नियमों की समझ के साथ सुरक्षित तरीके से…

March 22, 2026

SSC CGL vs CHSL: सैलरी और ग्रोथ में कौन है आगे; क्या रहेगा सही ऑप्शन?

SSC CGL vs SSC CHSL: SSC CGL के लिए ग्रेजुएशन अनिवार्य है, जबकि SSC CHSL…

March 22, 2026