Categories: मनोरंजन

ट्रांसपैरेंट कपड़ो में देख इस हसीना पर दिल हार बैठा दाऊद इब्राहिम, अंडरवर्ल्ड से मोहब्बत पड़ी इतनी भारी…तबाह हुआ करियर

Dawood Ibrahim Love Affair: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर हर तरफ चर्चाओं का बाजार गर्म रहता है। आज भी दाऊद से जुडी तरह तरह की खबरे आती रहती हैं। एक खबर ये भी फैली थी कि, दाऊद को किसी ने जहर दे दिया है

Published by Heena Khan

Dawood Ibrahim Love Affair: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर हर तरफ चर्चाओं का बाजार गर्म रहता है। आज भी दाऊद से जुडी तरह तरह की खबरे आती रहती हैं। एक खबर ये भी फैली थी कि, दाऊद को किसी ने जहर दे दिया है, वहीं ऐसी भी चर्चा है कि दाऊद कराची के एक अस्पताल में भर्ती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनियाभर में दहशत फहलाने वाले दाऊद को एक बॉलीवुड हसीना से प्यार हो गया था। इस हसीना की कंची ऑंखें और इसकी खूबसूरती देख दाऊद अपना दिल हार बैठा था। जी हाँ हम बात कर रहे हैं मशहूर अदाकारा मंदाकिनी की। 

तस्वीर ने किया खुलासा

आपकी जानकारी के लिए बता दें, जब मंदाकिनी की फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ रिलीज हुई तो दाऊद इब्राहिम मंदाकिनी की खूबसूरती पर अपना दिल हार बैठा था। वहीँ कहा जाता है कि दाऊद ने मंदाकिनी से संपर्क किया और फिर दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया। लेकिन उनके प्रेम संबंधों के चर्चे तब सुर्खियों में आए जब 1994 में दुबई के एक क्रिकेट स्टेडियम से मंदाकिनी की दाऊद इब्राहिम के साथ तस्वीर वायरल हुई।

Aaj Ka Mausam: अगले 24 से 48 घंटे कहर बनकर टूटेगी बारिश, दिल्ली से लेकर उत्तर भारत के इन जगहों में मानसून से बिगड़ेंगे हालात

ले डूबी करियर

वायरल फोटो में दोनों साथ में मैच का लुत्फ़ उठाते नज़र आए थे। दोनों की इस फोटो ने फैन्स के बीच तहलका मचा दिया था। लेकिन कहा जाता है कि दाऊद इब्राहिम के साथ वायरल हुई इस फोटो ने मंदाकिनी का फ़िल्मी करियर बर्बाद कर दिया। फिल्म निर्माताओं ने डर के मारे अभिनेत्री को ऑफर देना बंद कर दिया था। यह भी कहा जाता है कि दाऊद मंदाकिनी को फिल्में दिलाने के लिए कई फिल्म निर्माताओं को धमकाता था।

अचानक लापता हुई एक्ट्रेस

हालांकि, मंदाकिनी ने दाऊद के साथ अपने अफेयर की खबरों का खंडन किया था। उन्होंने कहा था कि वे दोनों बस अच्छे दोस्त हैं। लेकिन यह भी उनके करियर को बर्बाद करने के लिए काफी था। मंदाकिनी आखिरी बार 1996 में फिल्म जोरदार में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने शोबिज को अलविदा कह दिया।इसके बाद मंदाकिनी ने डॉ. काग्यूर टी रिनपोछे ठाकुर से विवाह किया। मंदाकिनी के दो बच्चे भी हैं, एक बेटा और एक बेटी।मंदाकिनी ने साल 2022 में अपने बेटे रबील के साथ एक म्यूजिक वीडियो से वापसी की। गाने का नाम था ‘माँ ओ माँ’। मंदाकिनी अब अपने परिवार के साथ खुशहाल ज़िंदगी जी रही हैं।

Delhi Weather Today: राजधानी पर बादलों का डेरा! Delhi-NCR में आज भी जमकर बरसेंगे बादल? IMD ने दी चेतावनी

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Iran Israel War: अगर अमेरिका-इजराइल ने नहीं मानी ईरान की ये 6 शर्तें, तो मचेगी भयंकर तबाही; नहीं होगी जंग खत्म

Middle East War: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रही जंग ने पूरी दुनिया…

March 23, 2026

Today Weather: दिल्ली में बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026