संजय दत्त हथियारों को लेकर क्रेजी थे, अबू सलेम ने टेम्पो भरकर भेजे-इस शख्स की बातों ने उड़ाई फैंस की नींद

1993 मुंबई बम ब्लास्ट केस में संजय दत्त पर ये आरोप था कि उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम से अवैध हथियार लिए थे.

Published by Kavita Rajput

राज्यसभा सदस्य उज्जवल (Ujjwal Nikam) निकम ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है. दरअसल, उज्जवल से इस पॉडकास्ट के दौरान 1993 मुंबई बम ब्लास्ट केस से जुड़े कुछ सवाल पूछे गए थे. उज्जवल उस दौरान पब्लिक प्रोसिक्यूटर थे, पॉडकास्ट के दौरान जब पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि संजय दत्त की मुंबई बम ब्लास्ट मामले में संलिप्तता थी ? तब उन्होंने कहा कि, ‘नहीं मुझे नहीं लगता कि संजय दत्त इस केस में इन्वॉल्व थे’. हालांकि, इसके बाद उज्जवल निकम ने 93 बलास्ट केस से जुड़े कई सनसनीखेज खुलासे किए. आइये जानते हैं पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने और क्या बताया. 


संजय को था हथियारों का शौक 
उज्जवल ने कहा कि संजय को ब्लास्ट्स के बारे में कुछ भी नहीं पता था. संजय को आर्म्स एक्ट में पकड़ा गया था उनके पास से AK-56 असॉल्ट राइफल मिली थी. उज्जवल के अनुसार, संजय हथियारों को लेकर क्रेजी थे हालांकि संजय पर ये आरोप था कि उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम से अवैध हथियार लिए थे. उज्जवल ने ये भी बताया कि ब्लास्ट्स से पहले अबू सलेम एक टेम्पो भरकर हथियार लाया था संजय ये बात जानते थे, उन्होंने एक रायफल अपने पास रखी और बाकी हथियार वापस कर दिए. इस मामले में अबू सलेम को भी 7 साल की सजा सुनाई गई थी. 

Related Post

 बाल ठाकरे ने कहा कि वो निर्दोष है 
उज्जवल से जब ये पूछा गया कि क्या संजय के खिलाफ केस लड़ते समय उनके ऊपर किसी तरह का कोई प्रेशर था. इसके जवाब में उज्जवल ने कहा कि नहीं कोई प्रेशर नहीं था. उन्होंने ये भी बताया कि एक बार इसी मामले पर बाल ठाकरे ने उनसे ये ज़रूर कहा था कि वो इनोसेंट है, उसे जाने दो. उज्जवल के अनुसार, बाल ठाकरे बेहद सिंपल और दिल के साफ़ सच्चे व्यक्ति थे. कोई भी उनके पास जाता और ये कहता कि उसके साथ अन्याय हुआ है तो वे उसकी बात ज़रूर सुना करते थे.

Kavita Rajput

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026