मोहल्ले वाली आंटी निकली…Twinkle Khanna ने आजकल के बच्चों पर कही ऐसी बात, भड़के Gen-Z ने लगा दी क्लास

Twinkle Khanna Trolled: रिश्ते में धोखा देने का बचाव करने के बाद ट्विंकल खन्ना ने Gen-Z और उनके रिलेशनशिप्स पर कुछ ऐसा कमेंट कर डाला है, जिसके बाद अक्षय कुमार की पत्नी जमकर ट्रोल हो रही हैं.

Published by Prachi Tandon

Twinkle Khanna Comment on Gen-Z: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना इन दिनों काजोल के साथ अपने शो टू-मच विद के लिए खूब सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं. टू-मच शो में ही ट्विंकल खन्ना ने रिश्ते में धोखा देने की बात पर कुछ ऐसा कहा था जिसके बाद लोगों को लगा था कि एक्ट्रेस इसे सही ठहरा रही हैं. वहीं, अब अक्षय कुमार की पत्नी ने ऐसा कुछ कह डाला है जिसे सुनकर Gen-Z नाराज हो गई है और ट्विंकल खन्ना के लिए तरह-तरह की बातें कह रही है. 

ट्विंकल खन्ना ने Gen-Z के लिए कही ऐसी बात

टू-मच विद काजोल और ट्विंकल शो के लेटेस्ट एपिसोड में फराह खान और अनन्या पांडे गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे. जहां एक सेगमेंट में ट्विंकल ने कहा कि बूढ़े लोग अपने अफेयर छिपाने में ज्यादा बेहतर होते हैं. इसी एपिसोड में ट्विंकल खन्ना ने यह भी कह डाला कि आजकल के बच्चे अफने पार्टनर कपड़ों से भी ज्यादा तेजी से बदलते हैं. इतना ही नहीं, Gen-Z पर कमेंट के बाद ट्विंकल खन्ना अपना बचाव भी करती हैं और कहती हैं यह अच्छी बात है क्योंकि हमारे जमाने में ऐसा था कि ‘लोग क्या कहेंगे’? इसलिए हम ऐसा नहीं कर सकते थे. 

ट्विंकल खन्ना की इस बात से टू-मच शो की को-होस्ट काजोल पूरी तरह से असमत होती हैं और कहती हैं कि उन्हें ऐसा नहीं लगता है. हम आज के बच्चे नहीं हैं. आप भी आज के बच्चे नहीं हैं. तब ट्विंकल कहती हैं, वह जल्दी-जल्दी अपने पार्टनर बदल रहे हैं और उन्हें ऐसा लगता है कि यह अच्छी बात है. 

ट्विंकल खन्ना और काजोल पर नेटीजन्स ने निकाला गुस्सा

ट्विंकल खन्ना के आजकल के बच्चों और उनके रिलेशनशिप्स पर कमेंट करने के बाद नेटीजन्स भड़क गए हैं. एक यूजर ने ट्विंकल खन्ना और काजोल के शो से वायरल हो रहे वीडियो पर लिखा, मुझे लगता था कि इस शो से पहले ट्विंकल काफी समझदार हैं, लेकिन हर एपिसोड के साथ उनकी हालत खराब और परेशान करने वाली होती जा रही है. एक अन्य ने लिखा, घोस्ट राइटर अनजाने में पर्देस से बाहर आ रही हैं. 

Related Post

ये भी पढ़ें: घंटों रोता, कई दिनों तक सोफे से नहीं उठ पाता…डिप्रेशन का शिकार हुए थे Vijay Varma, इस खास शख्स ने की मदद!

एक यूजर का रिलेशनशिप्स को लेकर कहना था, इसमें गलत क्या है? ज्यादातर महिलाएं दबाव की वजह से टॉक्सिक रिश्तों में फंसी रहती हैं. अगर चीजें ठीक नहीं चल रही हैं तो यही अच्छा है कि कोई अपना पार्टनर बदल ले. तो वहीं, एक अन्य यूजर ने ट्विंकल खन्ना के लिए लिख डाला कि, वह मोहल्ले की आंटी बन रही हैं.  

ये भी पढ़ें: ‘एक्टर’ की गंदी-गंदी बातें, वल्गर डांस की डिमांड…झल्लाई एक्ट्रेस ने ऐसे संभाला मामला

Prachi Tandon

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026