Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > खत्म नहीं हुआ था हिंदू बेटियों पर जुल्म का सिलसिला, The Kerala Story 2 का ट्रेलर देख फिर कांपेगी रूह

खत्म नहीं हुआ था हिंदू बेटियों पर जुल्म का सिलसिला, The Kerala Story 2 का ट्रेलर देख फिर कांपेगी रूह

The Kerala Story 2 Review: ‘The Kerala Story 2’ का ट्रेलर जारी होते ही बहस तेज हो गई है. फिल्म में तीन युवतियों की कहानी दिखाई गई है. 27 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर दर्शकों की राय बंटी हुई है.

By: sanskritij jaipuria | Last Updated: February 17, 2026 1:35:31 PM IST



The Kerala Story 2 Review: साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘The Kerala Story’ के बाद अब इसका सीक्वल लोगों के सामने आने वाला है. निर्माता Vipul Amrutlal Shah एक बार फिर इस विषय को लेकर नई कहानी लेकर आए हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया, जिसमें तीन युवतियों की कहानी दिखाई गई है. ट्रेलर की शुरुआत एक चेतावनी भरे डायलॉग से होती है, जिसमें आने वाले सालों को लेकर आशंका जताई जाती है. इसके बाद कहानी अलग-अलग राज्यों की घटनाओं को दिखाती है.

अलग-अलग राज्यों की घटनाएं

पहला हिस्सा राजस्थान का है, जहां एक परिवार अपनी नाबालिग बेटी के मामले में पुलिस थाने पहुंचता है. परिवार का आरोप है कि उनकी 16 वर्षीय बेटी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया.

दूसरा हिस्सा मध्य प्रदेश का है. यहां एक युवती को शादी के नाम पर धोखे में रखने और बाद में जबरन धर्म बदलवाने का आरोप दिखाया गया है. तीसरी कहानी केरल से जुड़ी है. इसमें एक युवती अपने साथी के साथ संबंध में रहती है, लेकिन जब वह धर्म परिवर्तन से इनकार करती है तो उसके साथ जबरदस्ती और कैद जैसी स्थिति दिखाई जाती है. ट्रेलर में इन तीनों युवतियों और उनके परिवारों के संघर्ष की झलक भी मिलती है.

ट्रेलर का रिव्यू

ट्रेलर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कुछ लोगों ने इसे प्रभावशाली बताया और फिल्म देखने की इच्छा जताई. वहीं कुछ लोगों ने इसे एकतरफा नजरिए से बनाई गई फिल्म कहा और आलोचना भी की.

फिल्म से जुड़ी मेन जानकारी

फिल्म का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है. इसमें मेन भूमिकाएंउल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा निभा रही हैं. ये फिल्म सनशाइन पिक्टर्स के बैनर तले बनाई गई है. इसे 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है,

फिल्म की कहानी तीन युवतियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके रिश्ते उन्हें कठिन परिस्थितियों में ले जाते हैं. ट्रेलर के अनुसार, फिल्म में परिवारों के संघर्ष और सामाजिक मुद्दों को दिखाने की कोशिश की गई है. अब ये देखना बाकी है कि रिलीज के बाद लोग इस फिल्म को किस नजर से देखते हैं.

Advertisement