मुंबई में The Bengal Files का पहला शो अचानक कैंसिल, दर्शकों का फूटा गुस्सा

The Bengal Files Cancelled In Mumbai: मुंबई के कांजुरमार्ग के हुमा मॉल के थियटर में 'द बंगाल फाइल्स' का पहला शो अचानक कैंसिल हो गया, जिससे कई बुक्ड टिकट रखने वाले लोग नाराज हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसकी निंदा कर रहे हैं।

Published by Shraddha Pandey

The Bengal Files Controversy: ‘द बंगाल फाइल्स’ (The Bengal Files), विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri)  द्वारा निर्देशित पॉलिटिकल ड्रामा 5 सितंबर 2025 को रिलीज हुई, लेकिन रिलीज से ठीक पहले मुंबई के कांजुरमार्ग स्थित हुमा मॉल में इसके पहले शो को अचानक रद्द कर दिया गया। अब इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त विवाद खड़ा हो गया। 

एक वीडियो में देखा गया कि टिकट काउंटर पर दर्शकों की भीड़ खड़ी थी, उनमें से कई ने पहले से टिकट बुक कर रखे थे। इस अचानक कैंसलेशन से गुस्साए एक दर्शक ने ट्वीट किया:

“THE BENGAL FILES first day first show CANCELLED… Shivaji Maharaj ka bhoomi hai yeh, Kolkata nahi hai.”

फिल्म देखने के लिए आए 50 लोग

यह घटना दर्शकों के लिए मज़बूत संदेश रही।  एक पक्ष यह है कि यह किसी तकनीकी बाधा या प्रशासनिक निर्णय का हिस्सा हो सकता है, लेकिन दूसरी ओर यह राजनीतिक दबाव या सेंसरशिप की आशंका भी पैदा कर रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने इस मामले में अपनी बात रखी है और कहा है कि हम यहां 9 बजे के शो के लिए आए हैं और इसे रद्द कर दिया गया है। यहां पूरी भीड़ है, सुबह के शो के लिए कम से कम 50 लोग हैं। 

पश्चिम बंगाल में रिलीज नहीं हुई फिल्म

‘द बंगाल फाइल्स’ पहले ही पश्चिम बंगाल में रिलीज नहीं हो पाई थी, जिसमें निर्माता पल्लवी जोशी ने राष्ट्रपति से खुले पत्र के जरिए हस्तक्षेप और संवैधानिक सुरक्षा की अपील भी की थी। हालांकि, जिसमें अनौपचारिक बैन का आरोप लगाया गया था।

स्क्रीनिंग के लिए कतार में खड़े थे दर्शक

मुंबई की घटना इस विवाद को और गरमा देती है, जहां दर्शक केवल अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए कतार में थे और समझ नहीं पा रहे थे कि शो अचानक क्यों रद्द हुआ। यह केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि संवैधानिक अधिकार और दर्शकों की उम्मीद का मामला बन गया है।  

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

Dhurandhar 2 Trailer Release: धमाकेदार एंट्री के साथ आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, फैंस बोले–ब्लॉकबस्टर पक्की!

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसने आते ही…

March 7, 2026

क्या आप जानते हैं कि बिना मशीनों के हमारे पुर्वजों का इलाज कैसे होता था?

जैसे आज के समय में बीमारीयों का पता बड़ी-बड़ी मशीनों से लगता है, वैसे ही…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: किन-किन रंगों से मनाएं रंग पंचमी का त्योहार, होगा धन लाभ; नोट करें सभी 12 राशि के जातक

Rang Panchami 2026: पूरे देश में लोग रंग पंचमी त्योहार को बहुत जोश और उत्साह…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026