BOC Day 1 : सनी और तुलसी ने बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल, जान्हवी कपूर की आदाएं देख दीवाने हुए लोग, जानें आकड़ा

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Boc Day 1 : वरुण धवन और जान्हवी कपूर की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने पहले दिन शानदार कमाई की, लेकिन क्या ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पहचान बना पाएगी? ये तो समय ही बताएगा.

Published by sanskritij jaipuria

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Boc Day 1 : कल यानी 2 अक्टूबर को वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’(Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस फिल्म के गाने और ट्रेलर ने पहले ही लोगों में उत्सुकता बढ़ा दी थी. फिल्म में रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा भी अहम किरदारों में नजर आए हैं. इसके साथ ही कई अन्य फिल्में भी इसी दिन थिएटर पर आईं. आइए जानते हैं कि ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन कितनी कमाई की.

फिल्म का बजट

फिल्म की स्टार कास्ट ने रिलीज से पहले खूब प्रमोशन किया. ट्रेलर में कॉमेडी और ड्रामा का तड़का साफ दिखा, जिसने लोगों को पसंद आया. खासकर फिल्म के गाने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और फैन्स रील्स बनाकर अपना क्रेज दिखा रहे हैं. इन सब कारणों से ये उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म अपने पहले दिन 10 से 11 करोड़ के करीब कमाई कर सकती है. वहीं, फिल्म का बजट लगभग 60 करोड़ बताया जा रहा है, जो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिए एक बड़ी चुनौती भी है.

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

Related Post

Box Office Collection Day 1 :  पहले दिन का कलेक्शन

सिनेमाघरों में रिलीज के बाद, ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म ने पहले दिन करीब 9.25 करोड़ की कमाई की है. हालांकि ये कमाई उम्मीद से थोड़ी कम रही, लेकिन इसे अच्छी शुरुआत माना जा रहा है. मेकर्स को पूरा भरोसा है कि आने वाले वीकेंड में फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी होगी और लोगों का रिस्पॉन्स भी बेहतर होगा. फिल्म की कहानी, निर्देशन और गानों को लोगों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है.

वरुण धवन की पिछली फिल्मों से तुलना

दिलचस्प बात ये है कि वरुण धवन की ये फिल्म अपने पहले दिन की कमाई में उनकी पिछली चार फिल्मों से पीछे रही है. उदाहरण के लिए, वरुण की पिछली फिल्म ‘बेबी जॉन’ ने पहले दिन 11.25 करोड़ की कमाई की थी, जबकि ‘जुग जुग जियो’ ने 9.28 करोड़, ‘स्ट्रीट डांसर थ्रीडी’ ने 9.50 करोड़ और ‘कलंक’ ने 21.60 करोड़ का ओपनिंग डे कलेक्शन किया था.

भविष्य की उम्मीदें

वरुण धवन की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ भी जल्द ही रिलीज होने वाली है, जिसमें उनके साथ सनी देओल, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी हैं. इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और दर्शक इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. वहीं ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की कमाई पर भी सभी की नजरें टिकी हैं कि यह फिल्म आगे कैसे प्रदर्शन करती है.

 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026