Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > Sonam Kapoor: दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर, बेटे की पहली झलक आई सामने, फैंस और सेलेब्स ने लुटाया प्यार

Sonam Kapoor: दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर, बेटे की पहली झलक आई सामने, फैंस और सेलेब्स ने लुटाया प्यार

Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने दूसरी बार मां बनने के बाद अपने नवजात बेटे की पहली झलक सोशल मीडिया पर साझा की है. उन्होंने भावुक पोस्ट के जरिए अस्पताल, डॉक्टरों और स्टाफ का आभार जताया. 29 मार्च को बेटे के जन्म के बाद से परिवार में खुशी का माहौल है और फैंस व सेलेब्स उन्हें लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं.

By: Ranjana Sharma | Published: April 3, 2026 6:17:30 PM IST



Sonam Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस Sonam Kapoor हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं और इस खास पल को उन्होंने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया है. अपने नवजात बेटे की झलक दिखाते हुए सोनम ने एक भावुक पोस्ट भी लिखी, जिसमें उन्होंने अस्पताल, डॉक्टरों और पूरी मेडिकल टीम का आभार जताया. उनकी इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई बॉलीवुड सितारों ने भी प्यार बरसाया है.

सोशल मीडिया पर बेटे की पहली झलक

सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपने बेटे के साथ नजर आ रही हैं. एक तस्वीर में वह अस्पताल के बेड पर लेटी हुई अपने नवजात को गोद में लिए दिख रही हैं, जो इस खास पल को बेहद भावुक बना देती है. वहीं दूसरी तस्वीर में सोनम ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं और अस्पताल में ही खाना खाती दिख रही हैं. ये तस्वीरें उनके मदरहुड के इस नए सफर की झलक पेश करती हैं. इन तस्वीरों के साथ सोनम कपूर ने एक लंबा नोट भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने उस अस्पताल की जमकर तारीफ की, जहां उन्होंने अपने बच्चे को जन्म दिया. उन्होंने डॉक्टरों, नर्सों और पूरे स्टाफ की देखभाल और सपोर्ट के लिए आभार व्यक्त किया. सोनम ने लिखा कि इस खास समय में उन्हें जो सहयोग और प्यार मिला, वह उनके लिए बेहद मायने रखता है.

29 मार्च को हुआ बच्चे का जन्म

सोनम कपूर और उनके पति Anand Ahuja ने 29 मार्च को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया था. इससे पहले दोनों ने एक जॉइंट स्टेटमेंट के जरिए इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया था. परिवार में नए सदस्य के आने से दोनों बेहद खुश हैं और इस समय को पूरी तरह एंजॉय कर रहे हैं.

सेलेब्स और फैंस ने दी शुभकामनाएं

सोनम कपूर की इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई बॉलीवुड सितारों ने भी प्रतिक्रिया दी है.काजोल, शनाया कपूर, ख़ुशी कपूर, कोंकणा सेन शर्मा और नेहा धूपिया जैसे स्लैम ने कमेंट कर उन्हें बधाई दी. वहीं सोनल चौहान ने भी शुभकामनाएं देते हुए खुशी जाहिर की. सोनम कपूर और आनंद आहूजा की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है. दोनों की मुलाकात साल 2015 में फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के प्रमोशन के दौरान हुई थी. इसके बाद 2018 में दोनों ने एक निजी समारोह में शादी कर ली. साल 2022 में इस कपल ने अपने पहले बेटे वायु का स्वागत किया था और अब दूसरे बच्चे के आने से उनकी खुशियां दोगुनी हो गई हैं.

मातृत्व के नए सफर में सोनम

दूसरी बार मां बनने के बाद सोनम कपूर अपने परिवार के साथ इस खास फेज को जी रही हैं. उनकी सोशल मीडिया पोस्ट से साफ है कि वह इस नए अनुभव को लेकर बेहद खुश और भावुक हैं. फैंस भी उनकी इस नई जर्नी को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.

Advertisement