Deepika Padukone के साथ इंटीमेट सीन से पहले छूट गए इस एक्टर के पसीने, पापा ने दी सलाह-मर्द बनो

सिद्धांत ने दीपिका पादुकोण के साथ गहराइयां में काम किया था. फिल्म में दोनों पर कई लवमेकिंग सीन्स फिल्माए गए थे.

Published by Kavita Rajput

Siddhant Chaturvedi nervous during sex scene: बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) को फिल्म गली ब्वॉय (Gully Boy) से पॉपुलैरिटी मिली थी. इस फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी ने अहम् किरदार निभाया था. इस फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग के बाद सिद्धांत को कई बड़ी फिल्में मिलीं जिनमें से एक फिल्म ‘गहराइयां’ (Gehraiyaan) थी. इस फिल्म में सिद्धांत ने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और अनन्या पाण्डेय (Ananya Pandey) के साथ काम किया था. फिल्म में दीपिका और सिद्धांत पर कई लवमेकिंग सीन्स फिल्माए गए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन सीन्स को करने से पहले सिद्धांत बेहद नर्वस हो गए थे. 


दीपिका के साथ इंटीमेट सीन्स से पहले घबरा गए सिद्धांत 
एक इंटरव्यू में सिद्धांत ने बताया था कि फिल्म में खुद से काफी सीनियर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ इंटीमेट सीन्स करने से पहले उनके पसीने छूट गए थे. सिचुएशन इतनी आउट ऑफ़ कंट्रोल हो गई थी कि उनकी नर्वसनेस दूर करने के लिए उनके पिता और फिल्ममेकर करण जौहर को हस्तछेप करना पड़ा था. 

सिद्धांत ने कहा, मुझे याद है कि मेरे पिता ने मुझसे बात की और मुझसे कहा, सुनो इंडिया में 99 परसेंट लोग ऐसे मौकों के लिए कुछ भी करने को तैयार मिलेंगे. वो ऐसा करने में एक सेकंड भी नहीं सोचेंगे. तुम ये सब क्या सोच रहे हो? प्लीज़ मर्द बनो, प्रोफेशनल बनो, ये तुम्हारा काम है. सिद्धांत ने आगे कहा, मैंने अपने पापा से कहा, मुझे समझ नहीं आ रहा क्या करूं, तो पापा ने कहा , इससे फर्क नहीं पड़ता. ये तुम तय करोगे कि सब कैसे करना है, जाओ करो अगर तुम अच्छे एक्टर बनना चाहते हो. सिद्धांत ये धर्मा प्रोडक्शन है, दीपिका पादुकोण है, शकुन बत्रा है और तुम्हें ये काम करना ही है. 

Related Post

करण जौहर बोले-प्रॉब्लम क्या है?

सिद्धांत ने आगे कहा कि उनका इंट्रोवर्ट नेचर उन्हें दीपिका के साथ इंटीमेट सीन करने से रोक रहा था. सिद्धांत ने कहा, मैंने पर्सनल लाइफ में भी अपने शाय नेचर के कारण कभी अपने रिश्ते में पहले पहल नहीं की है. सिद्धांत ने आगे बताया कि पापा के अलावा करण जौहर ने उन्हें कॉल करके दीपिका के साथ इंटीमेट सीन्स करने के लिए समझाया और बोले, डूड प्रॉब्लम क्या है? मैंने उन्हें अपनी परेशानी बताई तो करण बोले, तुम प्रोफेशनल हो और वैसे ही रिएक्ट करना चाहिए. ये तुम्हारा काम है. 

Kavita Rajput

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026