Do Deewane Seher Mein Trailer Out: संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ का ट्रेलर हुआ आउट

Do Deewane Seher Mein Trailer Out: वैलेंटाइन के मौके पर संजय लीला भंसाली लोगों के लिए एक तोहफा लेकर आए है. आज उनकी फिल्म 'दो दीवाने शहर में' का ट्रेलर रिलीज हुआ है.

Published by sanskritij jaipuria

Do Deewane Seher Mein Trailer Out: फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली एक नई रोमांटिक कहानी लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है ‘दो दीवाने शहर में’. इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर पहली बार साथ नजर आएंगे. हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे देख लोग काफी खुश हुए हैं, लोगों को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया है.  आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म 20 फरवरी, वैलेंटाइन वीक के समय सिनेमाघरों में आएगी. ट्रेलर लगभग 1 मिनट 58 सेकंड का है और इसमें एक मॉडर्न प्रेम कहानी दिखाई गई है. कहानी में दो लोगों के बीच की गलतफहमियों, सोशल प्रेशर और भावनाओं के उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है.

कहानी की शुरुआत ऐसे होती है कि मृणाल अचानक शादी के प्रस्ताव से इंकार कर देती हैं, बिना कोई कारण बताए. यहीं से फिल्म की जटिल और दिलचस्प कहानी शुरू होती है.

फिल्म का म्यूजिक

फिल्म के संगीत और बैकग्राउंड स्कोर को अनुराग सैकिया ने तैयार किया है. ट्रेलर में एक खास लाइन है- हर इश्क परफेक्ट नहीं होता, पर काफी होता है.’ सिद्धांत और मृणाल के किरदार बिल्कुल अलग हैं. मृणाल को बारिश में उमस पसंद नहीं, जबकि सिद्धांत को बारिश में चाय पीना अच्छा लगता है. इन अलग-अलग व्यक्तित्वों के कारण उनकी केमिस्ट्री और कहानी में दिलचस्प मोड़ आता है.

कौन-कौन से कलाकार हैं?

फिल्म में मेन कलाकारों के अलावा कई शानदार कलाकार भी हैं:

 इला अरुण
 जॉय सेनगुप्ता
 आयशा रजा
 विराज गेहलानी
 संदीपा धर
 दीपराज राणा
 मोना अंबेगांवकर
 अचिंत कौर
 नवीन कौशिक
 मास्टर इनेश कोटियन

फिल्म का नाम 1977 की फिल्म ‘घरौंदा’ के गाने ‘दो दीवाने शहर में’ से प्रेरित है.

रिलीज की तैयारी और दर्शकों की उत्सुकता

नवंबर 2025 में फिल्म की डेट का ऐलान हुआ, जनवरी 2026 में टीजर रिलीज हुआ और ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचाई. DoDeewaneSeherMein ट्रेंड कर रहा है. फिल्म उन रिश्तों की कहानी बताती है जो चुनौतियों का सामना कर और मजबूत बनते हैं. सिद्धांत और मृणाल की नई जोड़ी दर्शकों के लिए ताजगी लेकर आएगी. फैन्स और परिवार दोनों ही थिएटर में रोमांस का मज़ा लेने के लिए तैयार हैं.

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Iran Israel War: अगर अमेरिका-इजराइल ने नहीं मानी ईरान की ये 6 शर्तें, तो मचेगी भयंकर तबाही; नहीं होगी जंग खत्म

Middle East War: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रही जंग ने पूरी दुनिया…

March 23, 2026

Today Weather: दिल्ली में बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026