एक्टिंग से क्या, फॉलोवर्स लाओ-एक्ट्रेस का छलका दर्द, काम न मिलने पर लगाई मदद की गुहार

संध्या ने वीडियो में कहा, एक नई स्थिति है कि अगर आपके पास सोशल मीडिया फॉलोवर्स नहीं हैं तो आपको काम नहीं मिलेगा.

Published by Kavita Rajput

पिछले तीन दशकों से एक्टिंग की दुनिया में अपना टैलेंट दिखाने वाली एक्ट्रेस संध्या मृदुल (Sandhya Mridul) इन दिनों काफी परेशान हैं. संध्या ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए अपना दर्द फैंस के साथ साझा किया है. उन्होंने बताया है कि कम सोशल मीडिया फॉलोवर्स की वजह से उन्हें कोई काम नहीं दे रहा है. 

संध्या ने वीडियो में कहा, एक नई स्थिति है कि अगर आपके पास सोशल मीडिया फॉलोवर्स नहीं हैं तो आपको काम नहीं मिलेगा. लेकिन अगर मुझे आप काम नहीं देंगे तो मैं फेमस कैसे हो पाऊंगी? अगर मैं फेमस नहीं तो मुझे फॉलो कौन करेगा?अगर मेरे फॉलोवर्स नहीं तो मैं फेमस कैसे होऊंगी और मुझे काम कैसे मिलेगा? आप समझ रहे हैं न, राइट?

Related Post

संध्या ने लगाई मदद की गुहार
संध्या ने आगे कहा कि उनकी मैनेजर कहती है कि उन्हें रोल इसलिए नहीं मिलते क्योंकि वो रिच लगती हैं. पहली बात तो मैनेजर ने कहा कि मेरा लुक रिच है और दूसरी बात उन्होंने कही कि मेरे सोशल मीडिया फॉलोवर कम हैं. प्लीज़ हेल्प कीजिए. संध्या ने ये भी बताया कि फ़िलहाल उनके इन्स्टाग्राम पर 103K फॉलोवर्स हैं. संध्या ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, एक्टिंग से क्या होगा, जाओ फॉलोवर्स लाओ. 

संध्या का वीडियो हुआ वायरल
संध्या का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने कमेंट किया, मैम मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं, एक्टिंग से ज्यादा रील बनानी पड़ती है फॉलोवर्स के लिए ये बिलकुल सच है. आप बेहतरीन एक्टर हैं. बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट रह चुकीं यामिनी मल्होत्रा ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, हम बच्चे थे जब आपको कोशिश एक आशा में देखा था,आपको हमेशा टीवी के गोल्डन टाइम में काम करने के लिए याद किया जाएगा.ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि आप अच्छे रियल आर्टिस्ट्स को ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है. एक और यूजर ने लिखा, ये पागलपन है, हमारे साथ तो ये होता ही है लेकिन आप जैसे स्थापित एक्टर्स को भी ये सब झेलना पड़ता है, सोचा नहीं था. बता दें कि संध्या ने साथिया, पेज 3, हनीमून ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड, रागिनी एमएमएस 2 समेत कई फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा उन्होंने कई हिट टीवी शोज में भी काम किया है.  

Kavita Rajput

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026