Salman Khan Film Name Changed: बदल गया सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम, खुद पोस्ट कर किया खुलासा

Salman Khan Film Name Changed | Maatrubhumi: सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम चेंज हो गया है और इस फिल्म का नया नाम क्या रखा गया है, साथ ही फिल्म रिलीज कब हो रही है- आइए जानते हैं

Published by sanskritij jaipuria

Salman Khan Film Name Changed | Maatrubhumi: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म का नाम बदल दिया गया है. पहले इसे ‘बैटल ऑफ गलवान’ कहा जाता था, लेकिन अब ये फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के नाम से सिनेमाघरों में आएगी. इस बदलाव की जानकारी खुद सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर की. जैसे ही ये पोस्ट सामने आया, फैंस और यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दीं.

सलमान खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक नया पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में फिल्म का लेटेस्ट पोस्टर देखा जा सकता है, जिसमें सलमान एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं और उनके चेहरे पर चोटों के निशान दिखाई दे रहे हैं. पोस्टर में फिल्म का नया नाम साफ तौर पर लिखा हुआ है: ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’.

कैप्शन और सोशल मीडिया रिएक्शन

पोस्ट के साथ सलमान ने कैप्शन में लिखा: ‘मे वॉर रेस्ट इन पीस’ और मातृभूमि. इस पोस्ट के वायरल होते ही इंटरनेट पर फैंस और दर्शकों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दीं. फिल्म की रिलीज की तारीख की बात करें तो अब इसे 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाने का अनुमान है.

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

 फिल्म की कहानी

पहले ये फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज करने का फैसला लिया गया है. फिल्म की कहानी 5 जून 2020 को गलवान घाटी में हुए भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प पर आधारित है. फैंस इस फिल्म के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं.

फिल्म के गाने और टीजर पहले ही रिलीज हो चुके हैं और दर्शकों को बेहद पसंद आए हैं. अब हर किसी की नजर इस फिल्म की सिनेमाघरों में प्रदर्शन और बॉक्स ऑफिस पर इसके कैसा परफॉर्म करता है, इस पर है.

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Ration Dealer Complaint: राशन डीलर कर रहा है मनमानी? इस नंबर पर करें शिकायत, तुरंत होगा समाधान

Ration Dealer Complaint: खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग राशन बांटने के दौरान आने वाली समस्याओं…

March 16, 2026

DME Gas Alternative LPG: अब बिना LPG सिलेंडर घर में बनेगा खाना, आखिर क्या है वैज्ञानिकों की नई खोज!

DME Gas Alternative LPG: पुणे के वैज्ञानिकों ने LPG का विकल्प तलाशने का दावा है.…

March 16, 2026

This is test post

This is test post

March 16, 2026

LPG Gas Shortage: नींबू पानी पर ‘गैस क्राइसिस चार्ज’, बिल देख हैरान रह गए लोग; सोशल मीडिया पर उठाए सवाल

Lpg Crisis: आजकल शहरों में रसोई गैस (LPG) की भारी कमी हो गई है. जिसका…

March 16, 2026

What is magnesium: क्या है मैग्नीशियम, जिसकी कमी से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां? इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

What is magnesium: मैग्नीशियम एक महत्वपूर्ण खनिज है, जिसकी कमी से मधुमेह और हृदय रोग…

March 16, 2026