शर्टलैस Salman Khan ने कुनिका को कंधे पर उठाकर किया ‘बोल्ड डांस’? Video देख पहली नजर में खा जाएंगे धोखा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि स्टेज पर सलमान खान के साथ डांस करने वालीं एक्ट्रेस कुनिका सदानंद हैं। हालांकि, इस वीडियो की सच्चाई कुछ और है।

Published by Prachi Tandon

Salman Khan Viral Video: सलमान खान होस्टेड बिग बॉस रिएलिटी शो के सीजन 19 में 90’s की पॉपुलर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने भी हिस्सा लिया है। कुनिका सदानंद की एंट्री से लेकर 2 हफ्ते बीत जाने के बाद फैंस को ऐसा लग रहा है कि सलमान खान अपनी पुरानी को-एक्ट्रेस कुनिका के लिए बायस्ड है। इन्हीं सब के बीच एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान शर्टलेस होकर स्टेज पर डांस कर रहे हैं और दावा किया जा रहा है कि उनके साथ कुनिका सदानंद हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है। 

सलमान खान का बोल्ड डांस देख फैंस को लगा झटका!

हाल ही में एक पुराना वीडियो क्लिप सोशळ मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्लिप में देखा जा सकता है कि सलमान खान शर्टलेस होकर एक मिस्ट्री वुमेन के साथ अवार्ड शो में डांस कर रहे हैं। इतना ही नहीं, वीडियो में दिख रहा है कि डांस के बीच मिस्ट्री वुमेन सलमान खान के साथ स्टेज पर ही इंटीमेट होने की कोशिश करती है। पहले सिर्फ महिला की बैक यानी पीठ दिखाई देती है जिसमें वह ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस और मैचिंग हील्स में नजर आती हैं।  

सलमान खान सिर्फ खुद को नहीं, बल्कि महिला को भी मैनेज करते हैं और आखिरी में उसे कंधे पर उठाकर स्टेज से जाते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर ItsRubiology नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो पोस्ट करने वाले शख्स का दावा है कि स्टेज पर दिखने वाली महिला और कोई नहीं बल्कि, कुनिका सदानंद हैं। वीडियो के साथ कैप्शन भी लिखा गया है, अब समझ आया कि सलमान खान क्यों कुनिका सदानंद की साइड ले रहे हैं। 

Related Post

क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

X यूजर ने वीडियो के साथ जो दावा किया है वह पूरी तरह से गलत है। वहीं, वायरल वीडियो में सलमान खान के साथ दिखाई दे रही महिला बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद नहीं है। वीडियो को ध्यान और करीब से देखने के बाद पता लगता है कि क्लिप में डांसर और कोरियोग्राफर पोनी वर्मा हैं। बता दें, यह वीडियो 43वें फिल्मफेयर अवार्ड का है, जो साल 1998 में हुआ था। 

कुनिका सदानंद की फिल्में

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुनिका सदानंद ने हीर रांझा, तड़ी पार, दो मतवाले, चंद्रमुखी, गुमराह, किस्मत, मोहरा, छोटी बहू, कोयला, प्यार किया तो डरना क्या, हम साथ-साथ हैं, पेज 3, टॉम डिक एंड हैरी, शादी करके फंस गया यार, भौरी, इंसाफ और खंजर जैसी कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि, कई फिल्में देने के बाद कुनिका ने शोबिज से दूरी बना ली और वह वकील बन गईं।

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026