मसाला चाप, कढ़ाई पनीर और गरमा-गरम जलेबी…राजपाल यादव के घर बारातियों के लिए सजा लजीज पकवानों का दरबार

Rajpal Yadav Niece Wedding Video: राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में दिल्ली हाईकोर्ट से 17 मार्च तक अंतरिम जमानत मिल गई है. जमानत मिलने की मुख्य वजह एक्टर की भतीजी प्रियंका की शादी थी.

Published by Preeti Rajput

Rajpal Yadav Niece Wedding Video: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में दिल्ली हाईकोर्ट से 17 मार्च 2026 तक अंतरिम जमानत मिल गई है. वह अब तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं. इस जमानत का मुख्य कारण एक्टर की भतीजी प्रियंका की शादी थी. भतीजी की शादी 19 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हुई है. इसके जानकारी भी सामने आ गई थी. शादी में करीब 3000 बारातियों का स्वागत किया गया. मेहमानों के लिए तरह-तरह के पकवान बनाए गए थे. वहीं अब शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो  रहे हैं. राजपाल यादव के भतीजी की शादी में पकाए गए टेस्टी व्यंजनों की भी वीडियो में देखने को मिल रही है.

शादी में बारातियों का जोरदार स्वागत

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियो में राजपाल यादव की भतीजी की शादी में परोसे गए व्यंजनों की झलक साफ देखने को मिल रही है. जिसमें जलेबी, मसाला चाप, कढ़ाई पनीर समेत ढेरों डिश  शामिल है. बारातियों ने इन पकवानों को जमकर लुत्फ उठाया. यही नहीं शादी में पाव भाजी, चाउमीन जैसी डिश भी मौजूद थी. बता दें कि शादी में लगभल 3 हाजर बाराती आए थे. एनडीटीवी  द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, बारातियों को स्वागत शाही अंदाज में किया गया. 

Related Post

धोती-कुर्ता पहनकर नाचते दिखे राजपाल

भतीजी की मेहंदी सेरेमनी में राजपाल यादव धोती-कुर्ता पहनकर खूब नाचते हुए नजर आए. उन्होंने सलमान खान के गाने ‘तेरी चुनरिया दिल ले गई’ पर ठुमके  लगाए. वहीं उनके साथ पत्नी राधा यादव भी मौजूद थीं. जो पल्लू पकड़कर डांस कर रही थीं. लेकिन अब शादी में  काले रंग का सूट पहनकर पहुंचते हुए नजर आए. जिसमें उनका रुतबा अलग लग रहा था. 

2012 से चल रहा केस

राजपाल यादव का कोर्ट केस साल 2012 से चल रहा है. उन्होंने बिजनेसमैन माधव गोपाल अग्रवाल  से  फिल्म “अता पता लापता” के लिए 5 करोड़ रुपये का लोन दिया था. यह लोन था, कोई निवेश नहीं. लेकिन यह फिल्म फ्लॉप हो गई. फिल्म फ्लॉप होने के बाद पैसे वापस नहीं हुए. ब्याज और पेनल्टी के साथ  रकम बढ़कर लगभग 9 करोड़ हो गई. साल 2018 में दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने राजपाल को दोषी ठहराया और 6 महीने की  सजा भी सुनाई गई. इसके बाद कई बार सेटलमेंट हुए, लेकिन राजपाल ने समय पर पेमेंट नहीं किया. कोर्ट ने कई बार चेतावनी भी दी. फिर फरवरी 2026 में दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें सरेंडर करने का आदेश दिया.5 फरवर5 को राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया और करीब 12 दिन तिहाड़ जेल में काटे और 16 फरवरी को दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी. 

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

DC vs GT के लिए कैसे बुक करें टिकट, इस चीज के बिना नहीं होगी एंट्री, जानें स्टेप-बॉय स्टेप तरीका

DC vs GT Tickets Online 2026: आज आईपीएल 2026 दिल्ली कैपिटल्स (DC) बनाम गुजरात टाइटन्स…

April 8, 2026

DC vs GT: दिल्ली की बारिश क्या आईपीएल मैच में डालेगी खलल? डीसी बनाम जीटीमुकाबले से पहले मौसम बना टेंशन

DC vs GT weather Forecast: दिल्ली में बारिश और बारिश का खतरा इंडियन प्रीमियर लीग…

April 8, 2026

Akshaya Tritiya: इस अक्षय तृतीया नमक खरीदना क्यों है जरूरी? जानिए इसके चमत्कारी फायदे

Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर नमक खरीदने की परंपरा समृद्धि, सकारात्मकता और शुभता से जुड़ी…

April 8, 2026