बॉलीवुड कपल राजकुमार राव-पत्रलेखा वेडिंग एनिवर्सरी पर पेरेंट्स बने, घर आई नन्ही परी

राजकुमार और पत्रलेखा ने जैसे ही सोशल मीडिया पर बेबी गर्ल के जन्म का अनाउंसमेंट किया, वैसे ही उन्हें बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया.

Published by Kavita Rajput

बॉलीवुड कपल राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekhaa) पेरेंट्स बन गए हैं. शनिवार सुबह पत्रलेखा और राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट अनाउंसमेंट करते हुए लिखा, हम चांद के ऊपर हैं, हमें भगवान ने बेटी के रूप में अपना आशीर्वाद दिया है. हमें अपनी चौथी एनिवर्सरी के मौके पर भगवान से सबसे बड़ा और खास आशीर्वाद मिला है. 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता

राजकुमार और पत्रलेखा ने जैसे ही सोशल मीडिया पर बेबी गर्ल के जन्म का अनाउंसमेंट किया, वैसे ही उन्हें बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया. वरुण धवन ने लिखा, क्लब में आपका स्वागत है दोस्तों. भारती सिंह जो कि खुद दूसरी बार मां बनने वाली हैं, उन्होंने ने भी कपल को बधाई देते हुए लिखा, बहुत मुबारक, खूबसूरत जर्नी. अली फजल ने लिखा, ओह माय गॉड, ये सुनकर मैं बहुत खुश हूं. प्यारे लोगों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं, मुबारक. नेहा धूपिया ने लिखा, पैरेंटहुड में आपका स्वागत है. इसके अलावा भी उन्हें बॉलीवुड के कई सेलेब्स और फैंस ने बधाई दी.

Related Post

2021 में की थी शादी

बता दें कि अक्टूबर 2021 में राजकुमार ने पत्रलेखा को शादी के लिए प्रपोज किया था. इसके बाद दोनों ने 15 नंवबर 2021 को चंडीगढ़ में प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली थी. शादी से पहले दोनों काफी सी तक रिलेशनशिप में थे. 2025 की शुरुआत में राजकुमार और पत्रलेखा ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी और तब से ही दोनों पेरेंट्स बनने का इंतजार कर रहे थे. अब दोनों को 15 नवंबर को अपनी चौथी एनिवर्सरी के दिन ही अपनी बेटी के तौर पर यादगार गिफ्ट मिला है.

फराह खान ने शेयर की बेबी शावर की फोटोज

डिलीवरी से कुछ समय पहले राजकुमार और पत्रलेखा ने अपने बॉलीवुड फ्रेंड्स को बेबी शावर पार्टी दी थी जिसकी झलक फराह खान ने शेयर की है. फराह ने कपल को बेबी गर्ल के जन्म के बाद सोशल मीडिया पर बेबी शावर की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें पत्रलेखा बेबी बंप के साथ दिख रही हैं. पार्टी में हुमा कुरैशी, सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल भी पहुंचे थे.

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)

Kavita Rajput

Recent Posts

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026