क्या PM Modi और पहलगाम अटैक पर बोलकर फरार हुईं लोक गायिका Neha Singh Rathore? चप्पा-चप्पा खोज रही पुलिस

Neha Singh Rathore News: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को लखनऊ और वाराणसी की पुलिस ढूंढ रही हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि नेहा सिंह राठौर फरार हो गई हैं, जिसपर लोक गायिका ने अपना जवाब दिया है और कहा है कि वह फरार नहीं हैं.

Published by Prachi Tandon

Neha Singh Rathore Controversy:  लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ऐसे तो अपने विवादस्पद गीतों की वजह से अक्सर ही सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं. लेकिन, इन दिनों लोक गायिका एक नए विवाद में फंस गई हैं जिसकी वजह से पुलिस उन्हें चप्पा-चप्पा खोज रही है. ऐसा दावा किया जा रहा है कि नेहा सिंह राठौर फरार हो गई हैं, लेकिन लोक गायिका ने इन अफवाहों और पुलिस की तरफ से नोटिस दिए जाने पर अपना रिएक्शन दिया है. नेहा सिंह राठौर ने ऐसा दावा किया है कि उन्हें न तो हजरतगंज थाने और न ही लंका थाने की तरफ से अबतक कोई नोटिस नहीं मिला है. लोकगायिका का यह भी कहना है कि यह सभी बातें झूठ हैं और उनके खिलाफ अफवाहें उड़ाई जा रही हैं. 

नेहा सिंह राठौर ने आरोपों पर क्या कहा है?

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने ANI से बातचीत की है और कहा है, वह कोई गाना नहीं था. वह पहलगाम आतंकवादी घटना के संबंध में एक स्टेटमेंट था, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को टैग करके सवाल पूछा था कि इतने सारे सैलानियों के लिए सुरक्षा व्यव्स्था क्यों नहीं की गई थी, इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा. बस यही सवाल मैंने पूछा था.  

Related Post

फरार होने के आरोपों पर नेहा सिंह ने कहा, जगह-जगह मेरे खिलाफ शिकायतें दर्ज हैं और एफआईआर दर्ज हैं. तो वही मामला था जिसे लेकर लोग अफवाह उड़ा रहे हैं कि मैं फरार हूं. बता दूं मैं बिल्कुल फरार नहीं हूं, मैं यहीं लखनऊ में हूं. इतना ही नहीं, लोक गायिका ने साथ ही कहा, मुझे पुलिस की तरफ से कोई नोटिस अब तक नहीं मिला है. रही बात दरवाजे पर नोटिस लगाने की तो आप कैमरा खोलिए और घर पर चलिए. देखिए कोई नोटिस चस्पा है या नहीं, यह सब बात झूठ है. 

क्या है नेहा सिंह राठौर ने क्या कहा था?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेहा सिंह राठौर ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी की थी. नेहा सिंह राठौर ने पहलगाम अटैक के बाद एक गाना गाया था, जिसके बोल थे- चौकीदरवा कायर बा…बेटियां किसानन खातिर बनल जनरल डायर बा…जाने कौना सड़क पर कइले इ सीजफायर बा, इंडिया-पाकिस्तान के बीच अमेरिका अंपायर बा. इतना ही नहीं, नेहा सिंह राठौर ने एक्स अकाउंट पर कई विवादित पोस्ट किए थे, जिसमें उन्होंने कई तरह की बातें कही थीं और सरकार पर निशाना भी साधा था.

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026