संजय दत्त की गिरफ्तारी से खौफ खा गईं थी माधुरी दीक्षित, साथ फोटो तक खिंचवाना गवारा नहीं था

Madhuri Dixit Sanjay Dutt Love Story: माधुरी दीक्षित और संजय दत्त के रिश्ते की चर्चा 90 के दशक में खूब हुई. लेकिन, 1993 में मुंबई ब्लास्ट केस में संजय की गिरफ्तारी के बाद माधुरी ने उनसे दूरी बना ली. इस पर एक पत्रकार ने कई राज खोले हैं.

Published by Shraddha Pandey

 90 के दशक की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक थीं माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और संजय दत्त (Sanjay Dutt). फिल्म साजन (Sajan) की सुपरहिट जोड़ी सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी लोगों की चर्चा का हिस्सा बनी. दोनों के अफेयर की खबरें उस दौर में लगातार सुर्खियों में रहीं. हालांकि, इस रिश्ते की कहानी अचानक उस समय बदल गई जब 1993 मुंबई ब्लास्ट केस (Mumbai Blast Case) में संजय दत्त को गिरफ्तार कर लिया गया.

फिल्म पत्रकार और लेखक हनीफ जावेरी ने हाल ही में इस दौर से जुड़ा एक बड़ा किस्सा साझा किया. उन्होंने मेरी सहेली से बातचीत में बताया कि संजय दत्त की गिरफ्तारी के बाद माधुरी ने खुद को उनसे दूर करना शुरू कर दिया था.

जावेरी ने कहा कि जब संजय जेल में थे, तब इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनके समर्थन में आवाज उठाई थी. लेकिन, माधुरी ने उस समय दूरी बनाए रखी. यही नहीं, जब संजय बेल पर बाहर आए तो निर्देशक अफजल खान ने अपनी फिल्म महानता (Mahanta Movie) के लिए एक भव्य पार्टी आयोजित की. इस फिल्म में माधुरी और संजय दोनों ही काम कर रहे थे.

संजय के साथ फोटो नहीं खिंचवाना चाहती थीं

पत्रकार ने उस पार्टी का एक दृश्य याद करते हुए कहा, “मैं पार्टी में मौजूद था. एक तरफ मंच सजा हुआ था, जहां संजय दत्त बैठे थे. सभी इंतजार कर रहे थे कि माधुरी और संजय की पहली तस्वीर साथ में खिंचे. लेकिन, जैसे ही माधुरी अंदर आईं, उन्होंने मंच पर जाने के बजाय पीछे बैठने का फैसला किया. कुछ ही देर बाद वे वहां से उठकर चली भी गईं. साफ था कि माधुरी किसी भी कीमत पर संजय के साथ फोटो खिंचवाना नहीं चाहती थीं.”

माधुरी की मां चाहती थीं शादी करवाना

Related Post

जावेरी ने आगे यह भी कहा कि उस समय माधुरी की मां चाहती थीं कि वह शादी कर लें. पहले उनकी शादी गायक सुरेश वाडकर से कराने की कोशिश हुई, लेकिन वहां बात नहीं बनी. बाद में डॉक्टर श्रीराम नेने उनकी जिंदगी में आए और दोनों ने शादी कर ली.

माधुरी ने खत्म किया रिश्ता

पत्रकार ने यह भी जोड़ा कि संजय दत्त की गिरफ्तारी के बाद माधुरी के मन में डर था. उन्हें लगता था कि अगर वह उनके साथ जुड़ी रहीं तो शायद जांच एजेंसियां उन्हें भी सवालों के घेरे में ले सकती हैं. यही वजह रही कि उन्होंने रिश्ता खत्म करना ही बेहतर समझा.

सालों बाद इस फिल्म में दिखे

हालांकि, कई सालों बाद दोनों ने प्रोफेशनल व्रंट पर से फिर साथ काम किया. करण जौहर की फिल्म कलंक (Kalank) में दोनों बड़े पर्दे पर नजर आए, लेकिन तब तक उनकी निजी जिंदगी एकदम अलग राह पकड़ चुकी थी.

Shraddha Pandey

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026