गोविंदा की पत्नी ने Krushna Abhishek को किया माफ, बोलीं-‘झगड़े करने की उम्र नहीं, बुड्ढी हो रही’

हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में सुनीता ने गोविंदा के साथ अपने रिश्ते के अलावा कृष्णा अभिषेक के साथ चल रही अनबन के बारे में बात की.

Published by Kavita Rajput

बॉलीवुड स्टार गोविंदा (Govinda) की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) अपने बेबाक अंदाज़ के लिए मशहूर हैं. आए दिन गोविंदा के साथ अपने रिश्ते और पर्सनल मैटर्स की वजह से सुनीता सुर्खियां बटोरती हैं. हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में सुनीता ने गोविंदा के साथ अपने रिश्ते के अलावा कृष्णा अभिषेक के साथ चल रही अनबन के बारे में भी बात की. 

अब लड़ाई-झगड़े की उम्र नहीं: सुनीता
पारस ने जब सुनीता से कृष्णा अभिषेक और आरती सिंह से झगड़े के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा, बहुत हो गया.मेरा अब किसी बच्चे से कुछ खराब नहीं है. ये दोनों (आरती-कृष्णा)मेरे बच्चे हैं, मुझे बेहद प्यारे हैं. अब उम्र नहीं लड़ाई-झगड़े की तो बहुत हो गया. मैं इन्हें बेहद प्यार करती हूं. 

Related Post

सुनीता ने आगे कहा, कृष्णा तो मेरे पास ही पला बढ़ा है. आरती को मैंने नहीं पाला था, हां लेकिन जब आरती पैदा हुई तो मैंने मेरी सास को बोला कि मैं इसको पालूं तो उन्होंने बोला कि तुम्हारे तो और भी बच्चे होंगे तो उन्होंने आरती को गीता भाभी को दे दिया था.अब मैं चाहती हूं कि सब बच्चे हंसते-खेलते रहें, खुश रहें. मेरा आशीर्वाद है इन सबको. 

सुनीता ने कहा, नानी बनना चाहती हूं
सुनीता ने आगे इंटरव्यू में नानी बनने की इच्छा जताई. उन्होंने कहा कि वो चाहती हैं कि आरती मां बनें और उनके बच्चे उन्हें नानी कहकर बुलाएं. सुनीता ने कहा, मैं चाहती हूं कि आरती जल्दी से जल्दी मां बन जाये. उसके बच्चों के साथ मैं खेलूं. मैं बेहद खुश हूं कि उसकी शादी हो गई. वो घर आती है यश को राखी बांधने के लिए. वो बहुत अच्छी है. सबके लिए एक फोन पर आकर खड़ी हो जाती है. उसे पति भी बहुत अच्छा मिला है, उसके पति से दो-तीन बार मिली हूं, बहुत अच्छा स्वभाव है, लव यू आरती और कृष्णा. मैं तुम्हारी मां जैसी हूं. जो होना था, हो गया है बेटा. मैं भी बुड्ढी हो रही हूं. तुम लोगों की भी उम्र हो रही है. 

Kavita Rajput

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026