कब डिस्चार्ज होंगी Katrina Kaif, कैसी है बच्चे की तबीयत? हॉस्पिटल ने जारी किया हेल्थ अपडेट

कटरीना की डिलीवरी मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में हुई. डिलीवरी को लेकर हॉस्पिटल ने हेल्थ अपडेट जारी किया है.

Published by Kavita Rajput

बॉलीवुड कपल कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) 7 नवंबर को पेरेंट्स बन गए. कटरीना ने बेटे को जन्म दिया. विक्की कौशल और कटरीना कैफ के सोशल मीडिया हैंडल्स पर इस बात का ऐलान करते हुए एक पोस्ट शेयर की गई जिसमें नन्हे मेहमान के आने की ख़ुशी जाहिर की गई. कटरीना और विक्की की पोस्ट में लिखा गया, हमारी खुशियों का खिलौना आ चुका है. बेहद प्यार और आभार के साथ हम अपने बेबी बॉय का वेलकम करते हैं. 7 नवंबर 2025-कटरीना एंड विक्की

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

हॉस्पिटल ने जारी किया हेल्थ अपडेट

Related Post

कटरीना की डिलीवरी मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में हुई. कटरीना की डिलीवरी को लेकर हॉस्पिटल ने हेल्थ अपडेट जारी किया है. हॉस्पिटल ने बताया, 7 नवंबर की सुबह कटरीना कैफ और विक्की कौशल को बेबी बॉय हुआ. बेबी और कटरीना दोनों ठीक हैं. मेल बेबी बॉय का जन्म 08:23:18 पर हुआ. डिस्चार्ज की प्लानिंग अभी नहीं की गई है. 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

फैंस और बॉलीवुड से लगा बधाईयों को तांता

जैसे ही कपल ने सोशल मीडिया पर बेटे के जन्म की अनाउंसमेंट की, वैसे ही बधाईयों का सिलसिला चल निकला. प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर, कियारा आडवाणी, सोनम कपूर, रकुल प्रीत सिंह, राजकुमार राव समेत कई स्टार्स ने कपल को बधाई दी. इसके अलावा फैंस ने भी कटरीना-विक्की के लिए सोशल मीडिया पर ख़ुशी जाहिर की. बता दें कि इसी साल सितंबर में कटरीना और विक्की ने प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था. दोनों की शादी दिसंबर 2021 में हुई थी.

Kavita Rajput

Recent Posts

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026