Hardik Pandya से ब्रेकअप के बाद ‘भूत’ के प्यार में पड़ीं Jasmin Walia, फोटो शेयर कर दिखाया नया बॉयफ्रेंड!

Jasmin Walia News: हार्दिक पांड्या से ब्रेकअप के बाद जैस्मीन वालिया एक भूत के प्यार में पड़ गई हैं. जैस्मीन ने अपने नए बॉयफ्रेंड की इंस्टाग्राम पर फोटो तो शेयर की है, लेकिन उनका चेहरा किसी को नजर नहीं आ रहा है.

Published by Prachi Tandon

Jasmin Walia New Boyfriend: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के लिए हमेशा ही लाइमलाइट में बने रहते हैं. नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद हार्दिक पांड्या ने जैस्मीन वालियो को डेट किया था. लेकिन, जैस्मीन से ब्रेकअप के बाद अब वह माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. लेकिन, यहां हम हार्दिक नहीं, बल्कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड जैस्मीन वालिया के बारे में बात करने जा रहे हैं. हार्दिक से ब्रेकअप के बाद जैस्मीन वालिया को भी नया प्यार मिल गया है. यूके बेस्ड सिंगर ने शुक्रवार की रात अपने नए बॉयफ्रेंड की झलक दिखा दी है. 

क्या जैस्मीन वालिया को मिला नया प्यार?

जैस्मीन वालिया ने Halloween के मौके पर इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं. इनमें वह एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं. मिस्ट्री मैन इसलिए क्योंकि शख्स का तस्वीरों में चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है, उन्होंने चेहरे पर भूत का मास्क पहना है.  

A post shared by Jasmin Walia (@jasminwalia)

जैस्मीन ने अपने बॉयफ्रेंड को फोटोज में भी टैग नहीं किया है. लेकिन, उन्होंने कंफर्म कर दिया है कि वह डेट कर रही हैं. यूके बेस्ट सिंगर जैस्मीन ने फोटोज के साथ कैप्शन भी शेयर किया है. कैप्शन में जैस्मीन ने लिखा- हैप्पी हेलोइन आगे बढ़ते हैं मुझे लगता है कि सभी लड़कियों को अपना बॉयफ्रेंड ऐसे ही दिखाना चाहिए. इस कैप्शन के साथ जैस्मीन ने भूत का इमोजी भी लगाया है. 

Related Post

ये भी पढ़ें: यूं ही नहीं फिसला हार्दिक का दिल, बिकिनी में बवाल लगती हैं नई गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा

कौन हैं जैस्मीन वालिया?

हार्दिक पांड्या से डेटिंग की खबरों के चलते जैस्मीन वालिया खूब सुर्खियों का हिस्सा रही हैं. लेकिन, उनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. मौजूदा जानकारी के मुताबिक, जैस्मीन वालिया का जन्म इंग्लैंड के Essex में हुआ था. वह भारतीय मूल की ब्रिटिश सिंगर और टेलीविजन सेलिब्रिटी हैं. 

बता दें, उन्होंने साल 2010 में ब्रिटिश रिएलिटी टीवी सीरीज The Only Way IS Essex (TOWIE) में हिस्सा लिया था, जिसकी वजह से उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली. इसके बाद जैस्मीन ने साल 2014 में अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया और कई अंग्रेजी, हिंदी और पंजाबी गाने रिलीज किए. इतना ही नहीं,साल 2017 में जैस्मीन का एक गाना आया बॉम डिग्गी जिसे BBC एशियाई नेटवर्क के ऑफिशियल एशियाई म्यूजिक चार्ज नंबर पर जगह मिली थी. इस गाने को साल 2018 में बॉलीवुड फिल्म सोने के टीटू की स्वीटी में रीमेक की तरह भी इस्तेमाल किया गया था.  

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने अश्नूर को कहा हाथी-मोटी, भड़के सलमान खान, जमकर लगाई क्लास

Prachi Tandon

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026