Harrdy Sandhu बने दूसरी बार पापा, दिवाली पर घर आया नन्हा मेहमान, पहली झलक देखें

Harrdy Sandhu Second Baby: पंजाबी सिंगर हार्डी संधू और उनकी पत्नी जेनिथ के घर दिवाली पर खुशखबरी आई. कपल ने सोशल मीडिया पर अपने दूसरे बच्चे की पहली झलक शेयर की.

Published by Shraddha Pandey

Harrdy Sandhu wife Zenith Sidhu: पंजाबी सिंगर और एक्टर हार्डी संधू (Harrdy Sandhu) के घर इस दिवाली (Diwali) खुशियों की डबल सौगात आई है. सिंगर ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर ये खुशखबरी शेयर की कि उनकी पत्नी ज़ेनिथ सिधू (Zenith Sidhu) ने उनके दूसरे बच्चे को जन्म दिया है. हार्डी ने एक प्यारा-सा पोस्ट डालकर फैंस को बताया कि उनके घर नन्हा मेहमान आया है.

मंगलवार को हार्डी संधू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दिल छू लेने वाली तस्वीर शेयर की. जिसमें उनके पूरे परिवार के हाथ नजर आ रहे हैं- खुद के, पत्नी ज़ेनिथ के, बड़े बेटे के और उनके न्यूबॉर्न बेबी के छोटे-से हाथ के. इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “Our beautiful blessing has arrived. Happy Diwali to everyone.” यानी “हमारा प्यारा आशीर्वाद आ गया है, सबको हैप्पी दिवाली.”

A post shared by Harrdy Sandhu (@harrdysandhu)

इस प्यारे से पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया. कुछ ही घंटों में यह पोस्ट वायरल हो गया और अब तक इस पर 84 हजार से ज्यादा लाइक्स और सैकड़ों कमेंट्स आ चुके हैं. एक यूजर ने लिखा, “Many many congratulations and welcome to the new member,” जबकि दूसरे फैन ने लिखा, “Congratulations paji!”

दिवाली पर गुड न्यूज

Related Post

हाल ही में हार्डी और ज़ेनिथ की बेबी शॉवर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. ज़ेनिथ ने उस समय पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, “Our beautiful blessing is coming soon… October 2025.” अब दिवाली के मौके पर कपल के घर सचमुच खुशियों की बहार आ गई है.

हार्डी संधू के धमाकेदार गाने

बता दें कि हार्डी संधू अपने चार्टबस्टर गानों जैसे ‘सोच’, ‘जोकर’, ‘बैकबोन’, ‘नाह गोरिए’ और ‘बिजली बिजली’ के लिए मशहूर हैं. उन्होंने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया है- ‘83’ फिल्म में उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल की भूमिका निभाई थी. इसके अलावा वे ‘उड़ता पंजाब’ में भी नजर आए थे.

लोगों का मिलता है खूब प्यार

हार्डी संधू के इंस्टाग्राम पर 7.2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, और अब फैंस उनके बेबी की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Shraddha Pandey

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026