जिस दिन पकड़ लिया, सबकुछ खत्म; गोविंदा के मराठी एक्ट्रेस से अफेयर पर ये क्या बोल गईं सुनीता!

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्तों को लेकर कई कयास लग रहे हैं. दोनों के बीच तलाक की भी खबरें सामने आ चुकी हैं.

Published by Kavita Rajput

Govinda Sunita Ahuja Divorce: ये साल गोविंदा (Govinda) के फैन्स के लिए बड़ा ही सरप्राइजिंग था. खबर फ़ैली कि गोविंदा और सुनीता अलग होने वाले हैं. बताया गया कि सुनीता और गोविंदा के बीच अनबन की वजह एक 30 साल की मराठी एक्ट्रेस है जिसके साथ एक्टर का अफेयर चल रहा है. यही वजह है कि दोनों अलग होने का सोच रहे हैं. हालांकि, इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए गोविंदा और सुनीता फिर एक बार गणेश चतुर्थी के मौके पर साथ दिखाई दिए. इस मौके पर दोनों ने एक ही रंग के मैचिंग कपड़े भी पहने थे, इससे फैन्स के बीच ये मैसेज गया कि दोनों के बीच अब सबकुछ ठीक है. इन सबके बीच अभी हाल ही हाल ही में एक व्लॉग में सुनीता ने गोविंदा के साथ संबंधों पर इशारों-इशारों में कई बातें कहीं हैं.

सुनीता बोलीं अच्छी औरत को दुःख देने वाला,कभी सुखी नहीं रहता

टीवी एक्ट्रेस संभावना सेठ के साथ बातचीत में सुनीता ने कहा कि गोविंदा का परिवार उनकी शादी से खुश नहीं था और नहीं चाहता था कि हम लोग साथ रहें. सुनीता ने कहा, ‘मैं और ची-ची रहते आमने-सामने ही हैं 15 सालों से लेकिन आना-जाना करते रहते हैं वो घर पर. जो अच्छी औरत को दुःख देगा वो कभी सुखी नहीं रहेगा, बैचैन रहेगा. मैंने बचपन से लेकर अपनी पूरी जिंदगी दे दी उसको, आज भी इतना प्यार करती हूं. नाराजगी 100% है क्यूंकि मैं भी तो सुन ही रही हूं ना, मैं बहुत स्ट्रॉन्ग हूं क्योंकि मेरे पास मेरे बच्चे हैं’. 

Related Post

मराठी एक्ट्रेस से अफेयर को लेकर कही ये बात 

ऐसे आरोप लगते रहे हैं कि गोविंदा का अफेयर एक 30 साल की मराठी मॉडल के साथ था. इस पर बात करते हुए सुनीता ने कहा, ‘क्या होता है ना जो लड़कियां आजकल आती हैं ना स्ट्रगल करने के लिए इनको शुगर डैडी की आदत पड़ गई है. ये लड़कियां सोचती हैं कि हमारा घर चल जाएगा, पॉकेट मनी मिल जाएगी. जब तक मैं ना पकड़ लूं…लेकिन अगर पकड़ लिया तो फिर वो है ना सनी देओल का हाथ है मेरा…5 KG का है’.

Kavita Rajput

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026