जब करण जौहर की इस हरकत से खफा हो गईं फरीदा जलाल, गुस्से में कह दी थी ऐसी बात

फरीदा जलाल ने धर्मा प्रोडक्शन की कई फिल्मों में काम किया लेकिन एक समय ऐसा आया जब करण जौहर से उनके रिश्ते में दरार पड़ गई थी. जानिए वजह...

Published by Kavita Rajput

Farida Jalal Karan Johar controversy: वेटरन एक्ट्रेस फरीदा जलाल (Farida Jalal) किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. उन्होंने साठ और सत्तर के दशक में कई फिल्मों में काम किया जिनमें से कुछ में वह साइड रोल तो किसी में लीड हीरोइन के तौर पर नज़र आई थीं. करियर की दूसरी पारी में फरीदा ने मां के किरदारों में अपनी पहचान बनाई. खासकर यशराज कैंप की फिल्मों में उन्हें हमेशा किसी न किसी रोल में देखा गया. लेकिन कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में फरीदा ने करण जौहर पर काम न देने का आरोप लगाया था. 


फरीदा ने एक इंटरव्यू में करण के बारे में कहा था कि करण कभी उनके फेवरेट डायरेक्टर में से एक हुआ करते थे. लेकिन अब वो उन्हें अपनी फिल्मों में कोई रोल नहीं देते. फरीदा ने कहा था कि करण जैसे लोग बहुत ही जल्दी अपनी लॉयल्टी शिफ्ट कर लेते हैं. फरीदा ने कहा, करण जौहर उन दिनों, मुझे अब के करण के बारे में नहीं पता, ये लोग बहुत ही जल्दी अपनी लॉयल्टी शिफ्ट कर लेते हैं, अब उनके पास अपनी किसी फिल्म में मेरे लिए कोई रोल नहीं होता है, वरना मेरे बिना कोई फिल्म नहीं बनती थी. मुझे याद है यश जौहर मेरे फेवरेट प्रोड्यूसर हुआ करते थे, वो फोन उठाकर बोलते थे, देखिए फरीदा, हीरो के रोल को बाद में जाते हैं आपका रोल पहले लिखा जाता है. वो ऐसे ही बातचीत की शुरुआत करते थे. मुझे बेहद ख़ुशी हो गई थी, एक रिश्ता बन गया था. 

Related Post

फरीदा ने इंटरव्यू में ये भी कहा कि यश जौहर के निधन के बाद करण ने उनसे कहा था कि वो उन्हें अपनी फिल्मों में जरुर काम देंगे लेकिन बाद में ऐसा नहीं हुआ. करण कहते थे कि वो शाहरुख़ और काजोल के साथ उन्हें हर फिल्म में कास्ट करेंगे लेकिन ये सब बातें ही साबित हुईं. फरीदा बोलीं, मैं सोचती थी कि मुझे फिल्म में काम करने का मौक़ा मिलेगा लेकिन स्टारडम के बाद ऐसे लोग अपनी आत्मा खो देते है.

Kavita Rajput

Recent Posts

Dhurandhar 2 Trailer Release: धमाकेदार एंट्री के साथ आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, फैंस बोले–ब्लॉकबस्टर पक्की!

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसने आते ही…

March 7, 2026

क्या आप जानते हैं कि बिना मशीनों के हमारे पुर्वजों का इलाज कैसे होता था?

जैसे आज के समय में बीमारीयों का पता बड़ी-बड़ी मशीनों से लगता है, वैसे ही…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: किन-किन रंगों से मनाएं रंग पंचमी का त्योहार, होगा धन लाभ; नोट करें सभी 12 राशि के जातक

Rang Panchami 2026: पूरे देश में लोग रंग पंचमी त्योहार को बहुत जोश और उत्साह…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026