Aishwarya Rai ही नहीं, डीपफेक ने इन बॉलीवुड सितारों को भी बनाया निशाना

Deepfake vs Bollywood: हाल ही में ऐश्वर्या राय ने डीपफेक वीडियोज और AI जनरेटेड तस्वीरों का गलत इस्तेमाल करने पर रोक लगाने की दिल्ली हाईकोर्ट में अपील की थी. लेकिन, क्या आपको पता है ऐश्वर्या के पहले कई मशहूर बॉलीवुड स्टार्स भी इसका निशाना बन चुके हैं.

Published by Shraddha Pandey

Bollywood celebs deepfake videos: बॉलीवुड के बड़े सितारे इन दिनों एक नए डिजिटल खतरे से जूझ रहे हैं. सोशल मीडिया (Social media) पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें स्टार्स कुछ ऐसा कहते या करते दिखते हैं, जो उन्होंने कभी किया ही नहीं. दरअसल, ये सब है डीपफेक टेक्नोलॉजी (DeepFake Technology) का खेल, जो असली और नकली के बीच का फर्क मिटा रही है.

हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और फिर अभिषेक बच्चन दोनों ने ही डीपफेक से परेशान होकर दिल्ली हाईकोर्ट में इसपर रोक लगाने की अपील दर्ज की थी. लेकिन, इससे पहले भी कई स्टार्स इसकी चपेट में आ चुके हैं. आलिया भट्ट (Alia Bhatt), कटरीना कैफ (Katrina Kaif), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna), प्रियंका चोपड़ा (priyanka Chopra) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) जैसे सितारे इस जाल में फंस चुके हैं. कभी किसी का फेस किसी और के शरीर पर लगाया गया, तो कभी आवाज बदलकर नकली कंटेंट बनाया गया. नतीजा ये कि फैंस कन्फ्यूज़ हो जाते हैं और स्टार्स की इमेज को गहरा नुकसान पहुंचता है.

30,000 करोड़ की दौलत पर भिड़ा Sunjay Kapur का परिवार, मां ने भी उठाए सवाल, पत्नी प्रिया बोलीं- इनको सड़कों पर नहीं छोड़ा

सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहे फोटोज

Related Post

सबसे गंभीर मामला ये है कि इंटरनेट पर स्टार्स के नाम से AI से बने फेक और अभद्र फोटोज भी फैलाए जा रहे हैं. इन तस्वीरों का उनकी असली शख्सियत से कोई लेना-देना नहीं, लेकिन सोशल मीडिया पर ये तेजी से शेयर किए जा रहे हैं. ऐश्वर्या ने हाल ही में कोर्ट से गुजारिश की है कि इस तरह के सारे फेक फोटोज और गलत जानकारी तुरंत हटाई जाए.  

मामले पर इस दिन होगी सुनवाई

जस्टिस तेजस कारिया की कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई की और इशारा दिया कि ऐसे गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए सख्त आदेश दिए जाएंगे. बता दें कि अब इस केस की अगली सुनवाई 15 जनवरी 2026 को होगी.

Shraddha Pandey

Recent Posts

Dhurandhar 2 Trailer Release: धमाकेदार एंट्री के साथ आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, फैंस बोले–ब्लॉकबस्टर पक्की!

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसने आते ही…

March 7, 2026

क्या आप जानते हैं कि बिना मशीनों के हमारे पुर्वजों का इलाज कैसे होता था?

जैसे आज के समय में बीमारीयों का पता बड़ी-बड़ी मशीनों से लगता है, वैसे ही…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: किन-किन रंगों से मनाएं रंग पंचमी का त्योहार, होगा धन लाभ; नोट करें सभी 12 राशि के जातक

Rang Panchami 2026: पूरे देश में लोग रंग पंचमी त्योहार को बहुत जोश और उत्साह…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026