17 साल की खूबसूरत लड़की ने करोड़ों लोगों को बनाया दीवाना, ऐसा क्या हुआ जो हो गई गंजी; दुनियाभर में हुई ‘बदनाम’

Britney Spears: ब्रिटनी स्पीयर्स, पॉप की प्रिंसेस, ने 25 साल के 766 गानों वाले करियर को 1816 करोड़ रुपये में बेच दिया. विवादित निजी जीवन और आंदोलन के बाद उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री से वापसी न करने का फैसला किया.

Published by sanskritij jaipuria

Britney Spears: म्यूजिक इंडस्ट्री की चमकदार दुनिया में कुछ नाम ऐसे होते हैं जो सिर्फ अपनी आवाज से ही नहीं, बल्कि अपने स्टाइल और परफॉर्मेंस से भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं. ऐसी ही एक सिंगर हैं अमेरिकी पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स (Britney Spears), जिन्हें उनकी दमदार आवाज और करिश्माई स्टेज प्रेजेंस के कारण प्रिंसेस ऑफ पॉप कहा जाता है. ग्रैमी समेत कई फेमस अवॉर्ड्स जीतने वाली ब्रिटनी ने पॉप म्यूजिक को ग्लोबल लेवल पर फेमस बनाने में अहम भूमिका निभाई.

ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत 1999 में की थी. उनका डेब्यू सिंगल ‘बेबी वन मोर टाइम’ एक बड़ी हिट साबित हुआ और इसके बाद उनका दूसरा एल्बम ‘ऊप्स… आई डिट इट अगैन’ (Oops! I Did It Again) भी रिकॉर्ड तोड़ बिक्री करने में सफल रहा. अपने करियर के 25 सालों में ब्रिटनी ने 766 सुपरहिट गानों में आवाज दी और उनके गाने आज भी पॉप म्यूजिक प्रेमियों के बीच बेहद फेमस हैं. यही वजह है कि उन्हें पॉप की दुनिया की प्रिंसेस कहा जाता है.

करियर बेचने का चौंकाने वाला फैसला

हाल ही में ब्रिटनी स्पीयर्स ने एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया. 44 साल की ब्रिटनी ने अपने पूरे 25 साल के म्यूजिक करियर को औपचारिक रूप से बेच दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अपने 766 गानों के राइट्स इंडिपेंडेंट म्यूजिक पब्लिशर प्राइमरी वेव को लगभग 1816 करोड़ रुपये में ट्रांसफर कर दिए. साल 2024 में ब्रिटनी ने साफ तौर पर कहा था कि वह कभी भी म्यूजिक इंडस्ट्री में वापसी नहीं करेंगी और ये कदम उसी दिशा में उनका अंतिम फैसला माना जा रहा है.

पर्सनल लाइफ और विवाद

ब्रिटनी स्पीयर्स का निजी जीवन हमेशा सुर्खियों में रहा है. 2007 में उनके लिए सबसे कठिन समय आया, जब उनका तलाक उनके पति केविन फेडरलाइन से हुआ और बच्चों की कस्टडी भी उनके पास नहीं रही. इस दौरान मानसिक दबाव में उन्होंने सार्वजनिक रूप से आत्म-हानि और विवादित घटनाओं में भी भाग लिया, जिससे मीडिया ने उन्हें ‘पागल’ करार दे दिया.

Related Post

साल 2008 में कोर्ट ने फैसला लिया कि ब्रिटनी मानसिक रूप से अपने मामलों का प्रबंधन नहीं कर सकतीं. इसके चलते उनके पिता जेमी स्पीयर्स को उनका कानूनी संरक्षक (Conservator) नियुक्त किया गया. इस फैसले ने ब्रिटनी और उनके फैंस के बीच भारी विवाद पैदा किया और FreeBritney आंदोलन शुरू हुआ.

पॉप की दिग्गज की विरासत

ब्रिटनी स्पीयर्स न केवल पॉप म्यूजिक की एक बड़ी आवाज हैं, बल्कि उनकी कहानी साहस, संघर्ष और आत्म-निर्णय की मिसाल भी है. अपने करियर के शिखर से लेकर निजी संघर्षों तक, उन्होंने दुनिया को दिखाया कि सफलता के साथ चुनौतियां भी आती हैं. अब अपने म्यूजिक राइट्स बेचने के बाद, ब्रिटनी की जिंदगी नए अध्याय की ओर बढ़ रही है, जिसमें वो पूरी तरह अपनी शर्तों पर जीवन जी सकेंगी.

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

क्या सच में 31 दिसंबर को सस्ती मिलती है कार, जानें कितनी कम हो जाती है कीमत?

Car Buyers: कई लोग जो नई कार खरीदने की योजना बना रहे होते हैं, उन्हें…

March 7, 2026