6 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी को छोड़ गर्लफ्रेंड के पास चला गया ये सिंगर, बेटे ने सरेआम खोल दी थी पोल

कुमार सानू जितने सफल रहे, उनकी निजी जिंदगी उतनी ही विवादों में रही। उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा अफेयर्स और विवादों की खबरों से भरी रही।

Published by Kavita Rajput

Kumar Sanu controversial Life: 90 के दशक के मशहूर सिंगर कुमार सानू (Kumar Sanu) अपनी गायिकी के लिए आज भी याद किए जाते हैं। उन्होंने एक से बढ़कर हिट गानों में आवाज देकर लाखों दर्शकों के दिल में खास जगह बना ली थी जो कि आज भी बरकरार है। प्रोफेशनल लाइफ के कुमार सानू जितने सफल रहे, उनकी निजी जिंदगी उतनी ही विवादों में रही। उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा अफेयर्स और विवादों की खबरों से भरी रही। हाल ही में बिग बॉस में एक्ट्रेस कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) ने भी खुलासा किया था कि वो कुमार सानू के साथ 27 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में थीं। 

कुनिका के इस बयान ने कुमार सानू की पर्सनल लाइफ को फिर चर्चा में ला दिया था। 2020 में प्रसारित हुए बिग बॉस 14 में भी कुमार सानू की लाइफ के विवाद सामने आए थे जब उनके खुद के बेटे जान कुमार सानू ने उनकी लाइफ की कई पोल सबके सामने खोल दी थी। 

प्रेग्नेंसी में छोड़ दिया था पत्नी को अकेले

जान कुमार सानू ने तब बताया था कि वो अपने पिता की इज्जत नहीं करते क्योंकि उन्होंने बचपन में प्यार नहीं दिया। जान ने कहा था, मेरी मां ही मेरे लिए मां और पिता दोनों हैं। मैंने बचपन से सिर्फ मां को ही देखा है, पापा कभी भी मेरे साथ नहीं थे। जान ने एक और चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया था कि कुमार सानू उनकी मां को तब छोड़कर चले गए थे जब वो छह महीने की प्रेग्नेंट थीं। जान ने आगे कहा था कि इसके बाद न केवल मां ने अपने आपको संभाला बल्कि उनकी परिवरिश भी की। 

Related Post

कुमार सानू ने की थीं दो शादियां

कुमार सानू की पत्नी की बात करें तो उनका नाम रीटा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रीटा ने कुमार सानू को कुनिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया था। बाद में उन्हें ये भी मालूम चला था कि कुमार सानू के कई अन्य लड़कियों के साथ भी संबंध थे। कुमार सानू का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि से भी जुड़ा था। बिग बॉस में कुनिका ने कुछ दिनों पहले खुलासा किया था कि कुमार सानू रीटा से परेशान हो गए थे इसलिए वो उनके करीब आ गए थे। 

रीटा से अलग होने के बाद कुमार सानू ने सलोनी साहू से शादी की जिनसे उनकी दो बेटियां हैं। बात बेटे जान कुमार सानू की करें तो कुमार सानू से उनके रिश्ते आज भी नॉर्मल नहीं हैं। 

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput

Recent Posts

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026