काजोल ने भाई के लिए किया ऐसा, इस एक्टर पर बरसाए लगातर 10 थप्पड़, डायरेक्टर की भी ढीली हुई पैंट!

काजोल ने अपनी डेब्यू फिल्म 'बेखुदी' की शूटिंग के दौरान को-एक्टर को एक सीन में गुस्से में आकर 10 थप्पड़ जड़ दिए थे, जिससे सेट पर सभी हैरान रह गए थे.

Published by sanskritij jaipuria

बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग और बेबाक अंदाज के लिए फेमस काजोल आज भी लोगों की पसंदीदा एक्ट्रेसेज में शुमार हैं. 90 के दशक में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में नजर आ चुकीं काजोल 51 की उम्र में भी फिल्मों और शोज में एक्टिव हैं. अपनी फिल्मों के साथ-साथ वो अपने मजेदार और चौंकाने वाले किस्सों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं.

काजोल की पहली फिल्म ‘बेखुदी’ साल 1992 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में उनके साथ एक्टर कमल सदाना ने भी अपने करियर की शुरुआत की थी. फिल्म का निर्देशन राहुल रवैल ने किया था. इस फिल्म के एक सीन की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने सेट पर मौजूद सभी लोगों को चौंका दिया.

10 थप्पड़ों वाला सीन, सब रह गए दंग

TV 9 की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में एक सीन था जहां काजोल को गुस्से में आकर कमल को थप्पड़ मारना था. कहानी के अनुसार, काजोल को पता चलता है कि कमल ने उसके भाई की हत्या कर दी है और इसी गुस्से में वो उसे थप्पड़ मारती है.

काजोल पूरी तरह से अपने किरदार में ढल चुकी थीं जब कैमरा रोल हुआ, तो उन्होंने कमल को इतनी जोर से थप्पड़ मारा कि सब चौंक गए. डायरेक्टर ने तुरंत कहा कि थोड़ा हल्का हाथ रखें, लेकिन जब दोबारा टेक हुआ तो काजोल ने फिर से वही दोहराया.

Related Post

ये सिलसिला रुका नहीं – उन्होंने एक के बाद एक कुल 10 बार थप्पड़ मारा और हर बार उतनी ही शिद्दत से! सेट पर मौजूद सभी लोग दंग रह गए और खुद डायरेक्टर भी चुप रह गए.

काजोल का करियर

काजोल का करियर बेहद सफल रहा है. ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘फना’, ‘इश्क’, ‘गुप्त’, ‘कभी खुशी कभी ग़म’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से उन्होंने दर्शकों के दिलों पर राज किया है।

हाल ही में वो फिल्म ‘मां’ में नजर आईं, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर सकी. इन दिनों वो ट्विंकल खन्ना के साथ अपने नए शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

काजोल का ये किस्सा बताता है कि वे सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी कितनी गंभीरता और जुनून के साथ अपने किरदारों को निभाती हैं.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026