Nag Ashwin की फिल्म से Alia Bhatt की हुई छुट्टी, अब ये साउथ एक्ट्रेस बिखेरेगी जलवा

एक्ट्रेस आलिया भट्ट को नाग अश्विन की फिल्म से हटा दिया गया है, आखिर ऐसा क्यों हुआ है और अब उनकी जगह कौन धमाल मचाएगा, ये जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर-

Published by sanskritij jaipuria

सोशल मीडिया पर हाल ही में खबर आई है कि आलिया भट्ट, जो फिलहाल अपनी अगली फिल्म Love And War की शूटिंग में बिजी हैं, उन्हें नाग अश्विन की अपकमिंग फिल्म से बाहर कर दिया गया है. उनकी जगह अब साई पल्लवी को लिया गया है. इस बदलाव की वजह बना उनका बिजी होना और शूटिंग शेड्यूल में टकराव.

मिड-डे की रिपोर्ट की माने तो, आलिया को अपनी तारीखों को लेकर समस्या हुई, जिसके कारण उन्होंने नाग अश्विन की महिला प्रधान फिल्म छोड़ने का फैसला किया. नाग अश्विन ने इस फिल्म की योजना लंबे समय से बनाई थी और इसे 2025 के अधितकर समय तक टाला हुआ था.

साई पल्लवी होंगी फिल्म में शामिल

रिपोर्ट में बताया गया है कि साई पल्लवी को रामायण की दूसरी किस्त पूरी करने में समय लगेगा, जो संभवतः 2026 के मध्य तक खत्म हो जाएगी. अगर उनके शेड्यूल नाग अश्विन की फिल्म के साथ मेल खा गए, तो वे इस फिल्म में शामिल हो सकती हैं.

बताया जा रहा है कि ये टकराव तब हुआ जब आलिया ने मार्च 2026 से मडॉक फिल्म्स की Chamunda के लिए अपने अधिकतर दिन रिजर्व कर दिए थे, जो नाग अश्विन की फिल्म की शूटिंग से टकरा रहे थे.

क्या शाहरुख खान ने आलिया के साथ Chamunda करने से किया इनकार?

खबरों के मुताबिक, शाहरुख खान ने Chamunda फिल्म में आलिया भट्ट के साथ काम करने का ऑफर ठुकरा दिया है. मडॉक फिल्म्स और निर्देशक अमर कौशिक चाहते थे कि शाहरुख इस हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा बनें.

Related Post

लेकिन शाहरुख खान ने ऐसा यूनिवर्स जॉइन करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई. उन्होंने मडॉक और अमर कौशिक से कहा कि वे उनके लिए कुछ नया और अनोखा लेकर आएं, क्योंकि वे पहले से स्थापित फ्रेंचाइजी में शामिल नहीं होना चाहते. इस वजह से, Chamunda के लिए अब दूसरे नामों पर विचार किया जा रहा है और साथ ही शाहरुख के साथ एक नई फिल्म बनाने की भी उम्मीद है.

Chamunda के बारे में

Chamunda एक साइकोलॉजिकल सुपरनेचुरल थ्रिलर है, जिस पर अभी काम चल रहा है. आलिया भट्ट इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और इस प्रोजेक्ट पर निर्माता दिनेश विजन के साथ लंबे समय से बातचीत कर रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के फाइनल टच 2025 की पहली तिमाही तक मिल सकते हैं और ये 2026 में रिलीज होगी.

आलिया भट्ट की आने वाली फिल्मों की झलक

आलिया की सबसे बड़ी फिल्म Love And War है, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी हैं. पिछले साल एक इंटरव्यू में आलिया ने इस फिल्म और रणबीर के साथ फिर से काम करने की खुशी जाहिर की थी. उन्होंने कहा था कि भंसाली और रणबीर की जोड़ी देखना लोगों के लिए खास होगा.

विक्की कौशल के साथ काम करने के बारे में भी आलिया ने कहा कि दोनों की जोड़ी ने Sanju में कमाल किया था और इस बार भी उनके बीच का कैमिस्ट्री देखने लायक होगी.

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026