Dhurandhar New Song: रिलीज होते ही छा गया ‘Ez-Ez’! ‘धुरंधर’ के नए गाने ‘ ने मचाई धूम, बन गया ट्रेंडिंग

Dhurandhar New Song: फिल्म धुरंधर का गाना ‘ईजी-ईजी’ रिलीज होते ही चर्चा में है. रणवीर सिंह का दमदार एक्शन और दिलजीत दोसांझ की आवाज इसकी खासियत हैं. विवादों के बीच फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट के साथ मंजूरी मिली है.

Published by sanskritij jaipuria

Dhurandhar New Song: फिल्म धुरंधर के नए गाने ‘ईजी-ईजी’ ने रिलीज होते ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे शानदार कलाकारों से सजी ये फिल्म पहले से ही चर्चा में है और अब इस गाने ने उत्सुकता और बढ़ा दी है. गाने को पंजाबी सिंगर दिलजीत सिंह दोसांझ ने अपनी आवाज दी है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इसे फिल्म का ‘गैंगस्टर एंथम’ भी कहा जा रहा है.

गाने के वीडियो में रणवीर सिंह का उग्र अंदाज दिखाई देता है. चेहरे पर हल्की मुस्कान और हाथ में बंदूक के साथ उनके एक्शन सीक्वेंस खास ध्यान खींचते हैं. गाने भर में उनके एक्सप्रेशन बदलते रहते हैं, जो उनके रोल की इंटेंसिटी को अच्छी तरह दिखाते हैं. गाना दिलजीत सिंह दोसांझ और शाश्वत सचदेव ने गाया है, जबकि रैपर हनुमानकाइंड का रैप इसे और शानदार बनाता है. इसके बोल राज रंजोध और हनुमानकाइंड ने लिखे हैं.

फिल्म विवादों में क्यों?

धुरंधर अपनी रिलीज से पहले ही विवाद का हिस्सा बनी. शहीद मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म पर रोक लगाने की मांग की थी. उनका कहना था कि फिल्म में दिखाई गई बातों से लोगों को गलत संदेश मिल सकता है. इस याचिका पर कोर्ट ने फैसला लेते हुए मामला सेंसर बोर्ड को भेज दिया और निर्देश दिया कि बोर्ड फिल्म को प्रमाणित करते समय इस मुद्दे की जांच करे.

Related Post

सेंसर बोर्ड का निर्णय

जांच के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट के साथ रिलीज करने की अनुमति दे दी. हालांकि बोर्ड ने फिल्म में कुछ कट और बदलाव करने को भी कहा है. बोर्ड ने साफ किया कि फिल्म का मेजर मोहित शर्मा के जीवन से कोई संबंध नहीं है और ये एक पूरी तरह काल्पनिक कहानी है.

निर्देशक आदित्य धर की सफाई

फिल्म के निर्देशक आदित्य धर पहले ही साफ कर चुके हैं कि कहानी किसी वास्तविक व्यक्ति से प्रेरित नहीं है. उनके अनुसार फिल्म की रिसर्च, स्क्रिप्ट और कलाकारों के चयन में लगभग दो साल लगे, जबकि पूरी फिल्म बनने में करीब तीन साल का समय बीता. अब फिल्म पूरी तरह तैयार है और 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है.
 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026