90s की इस फिल्म से इन दो हसीनाओं ने किया था किनारा, चार गुना कमाई कर बॉबी देओल और प्रीति जिंटा ने मचाया था बवाल

बॉबी देओल की वो फिल्म जो 1998 में रिलीज हुई थी. एक बार फिर चर्चा में है, फिल्म को इन दो एक्ट्रेस के ठुकरा दिया था, जिसके बाद प्रीति जिंटा को लीड रोल मिला था. फिल्म ने 6 अवॉर्ड जीते और शानदार कमाई की.

Published by sanskritij jaipuria

साल 2023 बॉबी देओल के करियर के लिए एक टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ में भले ही उनका किरदार महज 15 मिनट का था, लेकिन उन्होंने अपने एक्टिंग से पूरे सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया. लोगों ने उनकी स्क्रीन प्रेजेंस को खूब सराहा और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 900 करोड़ रुपये की कमाई कर ली.

‘एनिमल’ की कामयाबी के बाद अब बॉबी देओल की 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘सोल्जर’ एक बार फिर सुर्खियों में है. ये फिल्म न सिर्फ हिट रही थी, बल्कि इसके बाद बॉबी को इंडस्ट्री में एक भरोसेमंद एक्टर के रूप में पहचाना जाने लगा. 8 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी लागत से चार गुना ज्यादा कमाई की थी.

प्रीति जिंटा बनीं मेकर्स की तीसरी पसंद

हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म के निर्माता रमेश तौरानी ने बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि ‘सोल्जर’ की फीमेल लीड के लिए पहले करीना कपूर को कास्ट किया जा रहा था. लेकिन उस समय करीना की उम्र महज 16 साल थी और उनकी मां बबीता को लगा कि फिल्मों में आने के लिए ये समय बहुत जल्दी है.

इसके बाद फिल्म का ऑफर गया करिश्मा कपूर को, जो उस समय टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती थीं. लेकिन उन्होंने फीस को लेकर असहमति जताते हुए फिल्म करने से मना कर दिया. आखिरकार, ये रोल गया प्रीति जिंटा को और यहीं से उनके करियर ने भी रफ्तार पकड़ ली.

Related Post

प्रीति और बॉबी की केमिस्ट्री

‘सोल्जर’ में बॉबी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी को लोगों का भरपूर प्यार मिला. ये फिल्म प्रीति के करियर की शुरुआती फिल्मों में से एक थी और इसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. फिल्म में उनके काम के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिला.

दमदार सपोर्टिंग कास्ट और हिट म्यूजिक

फिल्म की स्टोरी के साथ-साथ इसकी सपोर्टिंग कास्ट भी बेहद मजबूत थी. इसमें राखी गुलजार, फरीदा जलाल, सुरेश ओबेरॉय, आशीष विद्यार्थी, शरत सक्सेना और दलीप ताहिल जैसे मंझे हुए कलाकार थे. फिल्म के गाने भी उस दौर में सुपरहिट रहे – ‘मेरी जान’, ‘तेरा रंग बल्ले-बल्ले’ जैसे गानों ने युवाओं में काफी धूम मचाई थी.

कुल 6 अवॉर्ड्स और बॉक्स ऑफिस पर धमाका

‘सोल्जर’ ने न सिर्फ लोगों का दिल जीता, बल्कि 38 करोड़ रुपये की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा हिट साबित हुई. इसके साथ ही फिल्म ने 6 बड़े अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए.

जहां एक फिल्म एक्टर को फिर से स्टार बना सकती है, वहीं पुरानी फिल्में भी समय के साथ एक बार फिर लोगों के दिलों में जगह बना सकती हैं. बॉबी देओल की ‘सोल्जर’ इसका बेहतरीन एग्जांपल है – एक ऐसी फिल्म जिसे दो बड़ी अदाकाराओं ने मना कर दिया और उसी फिल्म ने किसी नए चेहरे (प्रीति जिंटा) को सुपरस्टार बना दिया.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026