Sunny Leone की इस वल्गर फिल्म करके पछताए थे असरानी, कह दी थी ऐसी बात

असरानी ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन इनमें से कुछ फिल्मों में काम करने का उन्हें अफ़सोस भी था जिनमें से एक सनी लियोनी की फिल्म भी थी.

Published by Kavita Rajput

वेटरन एक्टर असरानी (Asrani) का 20 अक्टूबर को 84 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया था. असरानी बॉलीवुड के लीजेंड्री एक्टर्स में से एक थे उन्हें कॉमिक रोल्स के लिए आज भी याद किया जाता है. बहरहाल, आज हम आपको असरानी के एक पुराने इंटरव्यू के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें एक्टर ने फिल्म ‘मस्तीजादे’ में काम करने को लेकर अफसोस जाहिर किया था. असरानी ने 2016 में दिए इंटरव्यू में क्या कुछ कहा था आइए जानते हैं.  

Related Post

वो बहुत ही खराब और भयानक अनुभव था
वेटरन एक्टर असरानी जिन्हें फिल्म ‘शोले’ में निभाए जेलर के रोल के लिए आज भी याद किया जाता है, 2016 में आई फिल्म ‘मस्तिजादे’ में नजर आए थे. ये एक एडल्ट कॉमेडी फिल्म थी. फिल्म में पोर्न स्टार सनी लियोनी लीड रोल में थीं. PTI को दिए एक इंटरव्यू में असरानी ने कहा था कि,  ‘वो फिल्म एक बेहद खराब और भयानक अनुभव जैसी थी; नहीं जानता था कि फिल्म ऐसी बनेंगी’. असरानी की मानें तो उन्हें इस बात का बेहद अफसोस था कि उन्होंने फिल्म मस्तीजादे में काम किया है. 
 
महमूद साहब ने शुरू की थी डबल मीनिंग कॉमेडी 
वेटरन एक्टर ने इंटरव्यू में बताया था कि समय के साथ कॉमेडी की दुनिया कितनी बदल चुकी है. असरानी के अनुसार, ‘महमूद साहब ने डबल मीनिंग डायलॉग के साथ इसकी शुरुआत की थी. कुछ दर्शकों को ये पसंद भी आये जिसकी देखा देखी औरों ने भी इस फार्मूला को ट्राय करना शुरू कर दिया था. उस वक्त तक कॉमेडी फिर भी डबल मीनिंग ही हुआ करती थी लेकिन अब ये वल्गर हो चुकी है, कॉमेडी के नाम पर आजकल सिर्फ कपड़े उतारना ही रह गया है. असरानी का मानना था कि इंडियन ऑडियंस जो ज़्यादातर पारिवारिक फ़िल्में देखना पसंद करती है ऐसी फिल्मों को आज नहीं तो कल रिजेक्ट कर देगी.

Kavita Rajput

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026