Asha Bhosle Career Legacy And Networth: मशहूर प्लेबैक सिंगर आशा भोसले को बहुत अधिक थकान और सीने में इन्फेक्शन के बाद 11 अप्रैल, शनिवार शाम को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. उनकी पोती जनई भोसले ने इस बात की जानकारी दी.
पोती ने दी सेहत की जानकारी
सोशल मीडिया पर जनई ने जानकारी देते हुआ कहा कि उनका इलाज चल रहा है. साथ ही उन्होंने लोगों से परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की. जानकारी के मुताबिक, सिंगर आशा भोसले को शनिवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी सेहत पर प्रति चिंता जाहिर की है. साथ ही जल्द ठीक होने वाले मैसेज की बाढ़ ला दी है. आगे की जानकारी का फिलहाल इंतजार है.
सुरीली आवाज से जीता लोगों का दिल
बता दें कि, आशा भोसले दशकों से अपनी सुरीली आवाज से फैंस का दिल जीत रही है. दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर की छोटी बहन होने के बावजूद आशा ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है. उन्होंने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट सॉन्ग दिए हैं. जो आज भी लोगों की जुबां पर बने हुए हैं. दम मारो दम, इन आखों की मस्ती, ये मेरा दिल, तुरा लिया है तुमने जैसे आइकॉनिक गाने आज तक हिट हैं.
मशहूर म्यूज़िकल विरासत
आशा भोसले भारतीय म्यूज़िक इतिहास की सबसे मशहूर और सुरीली आवाजों में से एक हैं. उनका करियर आठ दशकों से अधिक लंबा है. उन्होंने क्लासिकल और ग़ज़ल से लेकर पॉप और कैबरे तक गाया है. वह कई भारतीय भाषाओं और जॉनर में गाने रिकॉर्ड कर चुकी हैं. म्युजिक में उनके योगदानों के लिए सम्मान भी मिले हैं. साल 2008 में उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. साल 2011 में उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने म्यूज़िक इतिहास में अधिक गाने रिकॉर्ड करने वाली आर्टिस्ट के तौर पर दर्ज किया था.
कितनी अमीर हैं आशा भोसले?
1943 में म्यूजिक से अपने करियर की शुरुआत करने वाली आशा भोसले सबसे सफल सिंगर्स में से एक हैं, हालांकि, उनके हर गाने की फीस के बारे में जानकारी नहीं है. लेकिन सियासत की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने इतने सालों में लगभग 80 करोड़ रुपये की नेट वर्थ बनाई हुई है.
30 Mbps स्पीड + OTT का खजाना—Jio ने पेश किया सुपर वैल्यू प्लान; यहां देखें डिटेल्स
आशा भोसले का परिवार
आशा भोसले मशहूर सिंगर और लता मंगेश्कर की बहन है. उनके पिता का नाम दीनानाथ मंगेश्कर था, वह एक एक्टर थे. उनकी माता शिवांती मंगेश्कर हाउस वाइफ थी. तीन बहन और एक भाई है. जिनमें सिंगर लता मंगेश्कर का देहांत हो गया है. वहीं आशा भोसले की दो शादियां हुई हैं. पहले पति से तलाक के बाद उन्होंने आर.डी. वर्मन संग दूसरी शादी की थी. जिनसे एक बेटी और दो बेटे थे. बेटी का नाम वर्षा था, वह पत्रकार थी. लेकिन एक दिन उन्होंने सुसाइड कर लिया था. वहीं बेटे हेमंत का कैंसर से निधन हो गया. एक बेटा आनंद भोसले हैं. बता दें कि,आशा भोसले की नातिन जनाई भोसले भी एक सिंगर हैं.

