Dabangg 4 पर अरबाज़ खान ने दी सबसे बड़ी हिंट, फिर चुलबुल पांडे बने दिखेंगे सलमान!

दबंग फ्रैंचाइज़ी की पहली फिल्म 'दबंग' 2010 में रिलीज हुई थी. फिल्म में सलमान खान को चुलबुल पाण्डेय के रोल में बेहद पसंद किया गया था.

Published by Kavita Rajput

सलमान खान (Salman Khan) की सुपरहिट दबंग फ्रैंचाइज़ी में जल्द ही फैंस को बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है. जी हां, अरबाज़ खान ने हाल ही में ये हिंट दिया है कि दबंग 4′ (Dabangg 4) पर काम चल रहा है और ये फिल्म बनाई जाएगी. दरअसल, सलमान के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि दबंग 4 बनाई जाए, आख़िरकार अरबाज़ खान ने इसकी पुष्टि करके फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है

दबंग 4जरुर बनाएंगे: अरबाज़

Related Post

हाल ही में एक इंटरव्यू में अरबाज़ ने कहा कि दबंग 4 पाइपलाइन में है लेकिन वह इसे बनाने में जल्दबाजी नहीं करेंगे. अरबाज़ ने कहा, टाइमलाइन नहीं बता सकता मगर हम इसपर काम कर रहे हैं, हम इसमें कोई जल्दबाजी नहीं करेंगे. हम सलमान के साथ भी डिस्कस करेंगे लेकिन ये बनेगी जरुर, ये कब होगा, ये तो नहीं जानते लेकिन ये जरुर होगा. 

2010 में रिलीज हुई थी दबंग

बता दें कि दबंग फ्रैंचाइज़ी की पहली फिल्म ‘दबंग’2010 में रिलीज हुई थी. फिल्म में सलमान खान को चुलबुल पाण्डेय के रोल में बेहद पसंद किया गया था और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इस फिल्म से ही अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. फिल्म में एक्शन, ह्यूमर और ड्रामा का जबरदस्त डोज़ देखने को मिला था और फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. जिसके बाद 2012 में दबंग 2 आई जिसका डायरेक्शन अरबाज़ खान ने किया था. इसके बाद 2019 में दबंग 3 बनी थी जिसका निर्देशन प्रभु देवा ने किया था. सलमान की बात करें तो मौजूदा समय में वह बिग बॉस 19 के अलावा दबंग डांस टूर में बिजी हैं. इसके अलावा वह अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ़ गलवान की शूटिंग में भी बिजी चल रहे हैं.

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput

Recent Posts

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026