अनु मलिक पर Sexual Harassment का आरोप लगाने वाली Alisha Chinai को इंडस्ट्री ने किया दरकिनार, YRF ने भी किया फरेब

Alisha Chinai Alleged Anu Malik: अलीशा चिनॉय ने हाल ही में खुलासा किया कि कैसे उन्होंने अनु मलिक के खिलाफ यौन शोषण का केस किया और इसके बाद इंडस्ट्री में उन्हें दरकिनार कर दिया गया. उन्होंने अपने यशराज फिल्म्स पर भी उन्हें 'कजरा रे' के लिए कम पैसे देने का आरोप लगाया है.

Published by Shraddha Pandey

Anu Malik Sexual Harassment Case: 90 के दशक की पॉप क्वीन अलीशा चिनॉय (Alisha Chinai) ने संगीत की दुनिया में अपने हिट गानों से करोड़ों फैंस का दिल जीता. ‘Made in India’, कजरा रे (Kajra Re) और इट्स रॉकिंग जैसी हिट्स ने उन्हें इंडस्ट्री में खास जगह दिलाई. लेकिन, चमक के पीछे उनका सफर हमेशा आसान नहीं रहा. हाल ही में, अलीशा ने Zoom के Spotlight Sessions में अपने करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण अनुभव के बारे में खुलकर बात की.

Zoom के साथ बातचीत में अलीशा ने बताया कि कैसे उन्होंने अनु मलिक (Anu Malik) के खिलाफ यौन शोषण (Sexual Harassment) का केस किया और उसके बाद इंडस्ट्री में कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा: “मुझे लगता है कि उन्हें (मेरे मामले को) सीधे खारिज कर दिया गया. आखिरकार, यह पुरुषों का डोमेन था, दुख की बात है. उस समय मैं शादीशुदा थी, और मेरे पहले पति राजेश भी मेरे करियर की काफी चीजों की देखरेख कर रहे थे. उन्होंने मेरे नजरिए का समर्थन किया. उन्होंने मुझे हिम्मत दी और कहा, ‘क्यों नहीं खड़ा होना चाहिए?’ मैं थोड़ी हिचकिचा रही थी, सोच रही थी ‘नहीं, छोड़ दो और आगे बढ़ो.’ लेकिन, उन्होंने कहा कि तुम्हारे पास हिम्मत है और तुम ऐसा कर सकती हो. इसलिए मैंने साहस जुटाया और फैसला किया, ‘ठीक है, आगे बढ़ते हैं.’ यही वह समय था जब मैंने केस करने का निर्णय लिया.”

केस के बाद काम मिलना बंद हो गया

अलीशा ने आगे कहा कि उनके अधिकतर गाने अनु मलिक के साथ थे, और केस के बाद उनके करियर में कई अवसर बंद हो गए. “मैंने इसे छोड़ने का फैसला किया और यह बात मुझे बहुत प्रभावित नहीं कर पाई कि मुझे इंडस्ट्री ने दरकिनार कर दिया.”

Related Post

यशराज फिल्म्स पर गंभीर आरोप

यशराज फिल्म्स (YRF) जैसी बड़ी कंपनियों ने भी उनके सामने नए अवसरों के दरवाजे बंद कर दिए. लेकिन, अलीशा ने कभी हार नहीं मानी और अपनी मेहनत से फिर से पहचान बनाई. यहां तक कि सिंगर ने बताया कि मेरी सफलता के बाद भी उन्होंने आज तक मुझे ‘कजरा रे’ के लिए कम भुगतान किया. यशराज फिल्म्स के इस बर्ताव पर उन्हें बहुत दुख हुआ. वो बोलीं कि “मुझे लगा क्या उनके पास एक गायक की कोई अहमियत नहीं है? मैं उस समय एक बड़ी सिंगर थी. मेरे पास ‘मेड इन इंडिया’ थी. मैं बस घर पर बैठी थी. मैं वास्तव में प्लेबैक सिंगिंग नहीं करना चाहती थी. लेकिन, मुझे एहसान (शंकर, एहसान, लॉय तिकड़ी) ने बुलाया तो मैंने कहा कि जरूर, मुझे यह गाना करना अच्छा लगेगा.

अलीशा चिनॉय का करियर

फिर भी अलीशा ने Made in India, कजरा रे (बंटी और बबली), इट्स रॉकिंग (करेज), टच मी (दूल्हा मिल गया) और आज की रात जैसे सुपरहिट गानों से अपनी अलग पहचान बनाई. आज भी 90’s और 2000’s की म्यूजिक इंडस्ट्री में अलीशा के गाने लोगों के दिलों में बसते हैं. 

Shraddha Pandey

Recent Posts

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026