Akshay Kumar-Twinkle Khanna: अक्षय कुमार ने खोल दिया राज़, गुस्से में ट्विंकल खन्ना इस तरह सिखाती हैं पति को सबक?

Akshay Kumar And Twinkle Khanna: अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना के गुस्सा दिखाने के अनोखे तरीके के बारे में बताया. उन्होंने कहा, मेरी बीवी का अलग है. मेरी बीवी जब मेरे से गुस्सा होती है मुझे पता है कब पता चलता है? क्योंकि जब मैं सोने जाता हूं, मेरी साइड का जो बिस्तर है वो गीला होता है.

Published by Preeti Rajput

Akshay Kumar And Twinkle Khanna: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अक्सर चर्चाओं में छाए रहते हैं. इन दिनों एक्टर नए रियलिटी शो ‘द व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के होस्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं. हाल ही में व्हील ऑफ़ फ़ॉर्च्यून का प्रोमो सामने आया था. इस प्रोमों में अक्षय कुमार रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूज़ा को शादी की सलाह देते हुए नजर आ रहे हैं. जब अक्षय ने पूछा कि यह कपल कितने समय से साथ है,  रितेश ने जवाब देते हुए कहा कि – डेटिंग के 10 साल और शादी के 14 साल, तो कुल 24 साल साथ में हो गए हैं. इस पर अक्षय ने तुरंत उन्हें इमोशनल होकर सही करते हुए कहा कि 25 साल! अक्षय का यह जवाब सुनते ही गेस्ट श्रेयस तलपड़े और मौजूद ऑडियंस हंस पड़ी. रितेश ने अक्षय को गले लगाकर जवाब दिया.

कैसे नाराजगी जाहिर करती हैं ट्विंकल?

अपने अनुभव के बारे में बताते हुए अक्षय ने कहा, 25 साल वाले को पूछो. सॉरी बोलना सीखो. रितेश ने साफ किया कि वह जल्दी माफ़ी मांग लेते हैं. इसी दौरान अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना के गुस्सा दिखाने के अनोखे तरीके के बारे में बताया. उन्होंने कहा, मेरी बीवी का अलग है. मेरी बीवी जब मेरे से गुस्सा होती है मुझे पता है कब पता चलता है? जब मैं सोने जाता हूं. क्योंकि जब मैं सोने जाता हूं, मेरी साइड का जो बिस्तर है वो गीला होता है. उसमें पाने फेर दिया होता है. रितेश ने हंसी और प्यार से रिएक्ट करते हुए कहा, मुझे टीना बहुत पसंद है और उन्होंने अक्षय को फिर से गले लगा लिया. 

A post shared by @sonytvofficial

Related Post

YEIDA Plot Scheme 2026: एयरपोर्ट के पास प्लॉट स्कीम, जानें कीमत, साइज और दिल्ली से दूरी समेत अन्य डिटेल

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी

 अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने 17 जनवरी 2001 को एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए थे. जानकारी के मुताबिक, दोनों की पहली मुलाकात एक मैगजीन शूट के दौरान हुई थी. उसके बाद दोनों ने साल 1999 में आई फिल्म ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’ में एख साथ काम किया. उसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार. दोनों ने करीब दो सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी करने का फैसला किया. पिछले 25 सालों से दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं. दोनों एक बेटी और बेटे के माता पिता भी हैं. 

 Virosh Wedding: विजय देवरकोंडा रश्मिका मंदाना की शादी को क्यों कहा जा रहा है ‘Virosh’, कपल ने खुद बताई वजह?

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Asha Bhosle death: आशा भोसले और लता मंगेशकर जीवनभर रही साथ, मरने के बाद भी बना ये खास कनेक्शन

Asha Bhosle death: दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन के बाद उनके और बड़ी बहन…

April 13, 2026

60 फिल्मों का सफर, 324 हिट गाने…इस संगीतकार के साथ बनी आशा भोसले की सुपरहिट जोड़ी

Asha Bhosle Career: भारतीय सिंगर आशा भोसले ने अपने करियर में हजारों गाने गाए हैं.…

April 13, 2026