ऐश्वर्या के बाद अब Abhishek Bachchan पहुंचे दिल्ली HC, AI डीपफेक -फेक कंटेंट पर रोक की मांग

Abhishek Bachchan Moves Delhi HC: अभिषेक बच्चन ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा की मांग की है। इससे पहले ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी इसी तरह की याचिका दायर की थी। कोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए इसपर सुनवाई की तारीख पक्की की है।

Published by Shraddha Pandey

Abhishek Bachchan AI Deepfake Case: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उनका कहना है कि उनकी तस्वीरें, नाम और पर्सनैलिटी को बिना इजाजत गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। कई वेबसाइट्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म उनकी फोटो और नाम लगाकर टी-शर्ट, पोस्टर और फेक ऑटोग्राफ तक बेच रहे हैं।

अभिषेक ने खास तौर पर ये भी मुद्दा उठाया कि AI और डीपफेक टेक्नोलॉजी (Deepfake technology) के जरिए उनकी नकली तस्वीरें और वीडियोज बनाए जा रहे हैं, जिनमें से कुछ तो अश्लील और आपत्तिजनक हैं। उनका कहना है कि ये सब उनकी इमेज और प्राइवेसी को नुकसान पहुंचाता है।

ऐश्वर्या राय बच्चन भी पहुंची थी HC

ये मामला तब और चर्चा में आया जब उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने एक दिन पहले ही इसी तरह की याचिका कोर्ट में दाखिल की थी। ऐश्वर्या ने भी कहा था कि उनका नाम और फोटो AI-generated अश्लील कंटेंट में इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे उनकी पर्सनैलिटी और इज्जत पर असर पड़ रहा है।

30,000 करोड़ की दौलत पर भिड़ा Sunjay Kapur का परिवार, मां ने भी उठाए सवाल, पत्नी प्रिया बोलीं- इनको सड़कों पर नहीं छोड़ा

Related Post

कोर्ट का आदेश

कोर्ट ने इस पर गंभीरता दिखाई है। जज ने साफ कहा कि अगर कोई वेबसाइट या प्लेटफॉर्म ऐसा कंटेंट डाल रहा है, तो उसे हटाने के लिए सही-सही लिंक (URLs) देना जरूरी होगा। तभी गूगल, यूट्यूब या ई-कॉमर्स साइट्स जैसे प्लेटफॉर्म्स को ऑर्डर जारी किया जा सकता है।

अगली सुनवाई कब?

अगली सुनवाई के लिए केस को आगे बढ़ा दिया गया है। अब अभिषेक की टीम को सबूत और लिंक जुटाकर कोर्ट में पेश करने होंगे। न्यायमूर्ति तेजस करिया ने अभिषेक बच्चन के वकील से अदालत द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब देने को कहा और कहा कि मामले की सुनवाई दोपहर 2:30 बजे होगी। 

Shraddha Pandey

Recent Posts

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026