Aamir Khan की GF गौरी स्प्रैट पैपराजी पर हुई आग बबूला, गुस्से में निकले ऐसे बोल; सुन कानों से निकलने लगेगा खून!

Gauri Spratt Video: आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट हाल ही में मुंबई में नजर आईं. इस दौरान पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और तस्वीरें-वीडियो लेना शुरु कर दिया. जिससे गौरी काफी परेशान हो गई और उनका गुस्सा फूट पड़ा.

Published by Preeti Rajput

Aamir Khan girlfriend Gauri Spratt Angry Video: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान(Aamir Khan) खूब सुर्खियों में रहते हैं. उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) हाल ही में मुंबई में नजर आई थीं. वह गुरुवार, 30 अक्तूबर को काम के सिलसिले में बांद्रा पहुंची थी. इसी दौरान कुछ पैपराजी के एक ग्रुप ने उन्हें घेर लिया और तस्वीरें-वीडियो लेने लगे. इससे गौरी काफी परेशान हो गईं. पहले उन्हें पैपराजी (Gauri Spratt Angry Video) को नजरअंदाज करने की कोशिश की, लेकिन अंत में उनका गुस्सा पैप्स पर फूट पड़ा. 

पैप्स पर आगबबूला हुईं गौरी 

इस वीडियो में, गौरी बाहर निकलती दिख रही हैं, तभी कुछ फ़ोटोग्राफरों का एक ग्रूप तस्वीरें लेने के लिए उनका पीछा करने लगा. परेशान होकर उन्होंने पूछा, “कहां से आते हो आप लोग? कौन बुलाता है आपको? जैसे-जैसे फ़ोटोग्राफर उनका पीछा करते रहे, उनकी चिड़चिड़ाहट बढ़ती गई. उन्हें यह कहते सुना गया, “तुम मेरा पीछा क्यों कर रहे हो? मुझे अकेला छोड़ दो.” गौरी ने अपने साथ चल रहे एक और व्यक्ति की ओर मुड़कर पूछा, “कौन बुलाता है इन्हें? 

A post shared by Bollywood Chhaya Chitra (@bollywoodchhayachitra)

Related Post

कपड़े बेचकर गुजारा कर रहा बॉलीवुड हीरो, एक केस ने छीना सबकुछ, बॉलीवुड ने भी नहीं दिया साथ!

आमिर खान के साथ रिलेशन में हैं गौरी

बता दें कि, इसी साल मार्च में आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया था. उन्होंने सभई के सामने बताया था कि वह गौरी के साथ रिलेशनशिप में हैं. कुछ महीने पहले द इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा था कि मैं और गौरी एक-दूसरे को लेकर बहुत सीरियस हैं. हम दोनों कमिटेड रिलेशनशिप मैं हैं. मैं तो दिल से गौरी से शादी कर चुका हूं. अब बस इसे ऑफिशियल करन बाकी है. हम आगे तय करेंगे.” आमिर और गौरी में लगभग 14 साल का अंतर है. आमिर खान 60 साल के हैं, वहीं उनकी गर्लफ्रेंड गौरी 46 साल की हैं.

Shah Rukh Khan के दिमाग में King के लिए चल रही ‘खुराफात’! टीजर रिलीज पर कहा- टाइटल तो अनाउंस…

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026