Bigg Boss 19 जीतने के बाद भी नहीं मिली Gaurav Khanna को कार, प्रणित मोरे ने बता दी सारी सच्चाई!

Gaurav Khanna: 'बिग बॉस 19' का खिताब गौरव खन्ना को जीते हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है. हाल ही में उन्होंने बताया कि शो में जीती हुई कार उन्हें अभी तक नहीं दी गई है.

Published by Preeti Rajput

Gaurav Khanna: बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. बिग बॉस जीतने के बाद दिसंबर में गौरव खन्ना ने अपना खुद का यूट्यूब चैनल खोला था. एक्टर ने अपने पहले वीडियो में करियर और रियलिटी शो में बिताए मुश्किल दिनों के बारे में बात की है. इस दौरान उन्होंने अपनी पढ़ाई, प्रोफेशनल जर्नी और सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जैसे कई शोज में काम को लेकर भी जानकारी दी.  

गौरव को नहीं मिली जीती हुई कार

अब हाल ही में एक यूट्यूब व्लॉग में गौरव ने हैरान कर देने वाली जानकारी दी है. गौरव ने बताया कि शो में जीत के दौरान मिली कार उन्हें अभी तक नहीं मिली है. साथ ही उन्होंने इस व्लॉग में अंबानी परिवार के एक इवेंट को होस्ट करने की बात भी बताई. इसके अलावा उन्होंने  दोस्त प्रणीत मोरे से मुलाकात भी दिखाई. व्लॉग में गौरव इवेंट होस्टिंग की तैयारियां करते हुए नजर आ रहे हैं.

Related Post

गौरव खन्ना ने बताई सच्चाई

गौरव  खन्ना ने कहा कि “मैं पहली बार इतना बड़ा इवेंट होस्ट कर रहा हूं. ये एक्सपीरियंस मेरे लिए बिल्कुल अलग है. स्क्रिप्ट इतनी बड़ी है कि ऐसा लग रहा है कि मैं किसी एग्जाम की तैयारी कर रहा हूं. मैं घोड़े पर सवार होकर स्टेज पर एंट्री करने वाला हूं. दो शो होंगे और दोनों में करीब 40,000 लोगों की भीड़ होगी. एनर्जी देखने लायक होगी. मैं रिलांयस फैमिली शो को होस्ट कर रहा हूं. यह हर साल  धीरूभाई अंबानी की जयंती पर होता है. यह मौका पाकर मैं खुद को काफी ज्यादा खुशकिस्मत मानता हूं. मुझे इसके लिए पहले भी बुलाया गया था. लेकिन उस वक्त बात नहीं बन पाई थी. यह टीवी पर नहीं दिखाया जाएगा, लेकिन मेरे लिए ये एक बड़ी अचीव्मेंट है.’

प्रणीत मोरे-गौरव खन्ना ने ताजा की पुरानी

व्लॉग में प्रणीत मोरे और गौरव खन्ना एक साथ डिनर करते हुए नजर आए. दोनों बिग बॉस 10 के पुराने दिनों को याद करते हुए नजर आए. इस दौरान गौरव खन्ना हैरान रह जाते हैं कि प्रणीत फोर्क और चम्मच से खाना खा रहे हैं. 
 मजाक में गौरव ने प्रणीत से कहा कि क्या यह बिग बॉस का असर है. जिस पर प्रणित ने हंसते हुए जवाब दिया  ‘मैं अमीर बन चुका हूं.’ कॉमेडियन मजाक में कहते हैं कि मिठाई नहीं, उन्हें गौरव की जीती हुई कार चाहिए. इस पर गौरव कहते हैं कि ‘वो तो मुझे ही अभी तक नहीं मिली है.’ 

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Masik Shivratri 2026: 15 या 16 अप्रैल आखिर कब है वैशाख मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानें तारीख और शुभ मुहूर्त यहां

Masik Shivratri 2026: मासिक शिवरात्रि के खास मौके पर भक्त जलाभिषेक करने के साथ व्रत…

April 9, 2026

सिर्फ 5-7 दिन का इंतजार देगा 99% सही रिजल्ट, जानें प्रेग्नेंसी टेस्ट का सही टाइम

Pregnancy Test Timing: पीरियड मिस होने पर जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.…

April 9, 2026