Categories: मनोरंजन

‘Baaghi 4’ के नए गाने से छाईं Harnaaz Sandhu, बिकिनी अवतार देख दर्शकों को याद आईं ‘बेशरम रंग’ की दीपिका

Ye Mera Husn vs Besharm Rang: 'बागी 4' का नया गाना 'ये मेरा हुस्न' रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। हरनाज संधू के ग्लैमरस अंदाज ने फैंस का दिल जीता, तो कई लोगों ने इसे दीपिका पादुकोण के 'बेशरम रंग' से इसकी तुलना कर डाली।

Published by Shraddha Pandey

Harnaaz Sandhu Bikini Look: ‘बागी 4’ (Baaghi 4) का नया गाना ‘ये मेरा हुस्न’ (Ye Mera Husn)रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इसमें हरनाज संधू का ग्लैमरस अवतार देख लोगों के होश उड़ गए हैं। इस ट्रैक में हरनाज एक बोल्ड और सेक्सी लुक में नजर आती हैं, जहां वो सुनहरी रेत पर शानदार कॉस्ट्यूम्स और अदाओं का जलवा बिखेरती हैं। गाने में उनके हर मूव को एलेक्ट्रिफाइंग बना दिया गया है। खास बात ये है कि हरनाज का ये अंदाज देख लोगों को दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की याद आ गई है। 

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस गाने को शाहरुख (Shahrukh Khan) और दीपिका की पठान (Pathaan) के बेशरम रंग (Besharm Rang) गाने जैसा बताया है। लोगों का कहना है कि हरनाज का ये गाना दीपिका के गाने से काफी मिलता-जुलता है। साथ ही, दोनों गानों के हुक स्टेप्स, सेटिंग (बीच वाइब), गायक (शिल्पा राव) और स्टाइल की वजह से “सस्ता बेशरम रंग” जैसे कमेंट्स भी सामने आए। 

हरनाज के ट्रांसफॉर्मेशन कर रहा इंप्रेस

Related Post

इसके बावजूद, ‘ये मेरा हुस्न’ की अपनी एक अलग पहचान भी बनी। कई फैंस ने हरनाज की सहजता और आत्मविश्वास की तारीफ की। किसी ने लिखा कि, “हरनाज दीपिका जितनी सहज नहीं, बल्कि उससे भी बेहतर नजर आ रही हैं।” वहीं, तमाम लोगों ने उनकी बोल्डनेस और ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर तारीफ की है। लोगों का कहना है कि उन्होंने कम वक्त में ही खुद पर काफी काम किया है और जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया है।

यूजर्स के आ रहे ऐसे कॉमेंट

हरनाज गाने में गेरुआ बिकीनी में भी दिख रही हैं, जैसे बेशरम रंग में दीपिका ने पहना था। कुछ लोगों ने हरनाज को ट्रोल करते हुए कहा- मीशो का बेशरम रंग।  इस सॉन्ग में टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की भी झलकियां हैं। बता दें कि साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘बागी 4’ बस दो दिनों बाद 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में टाइगर, हरनाज और संजय दत्त के साथ सोनम बाजवा भी लीड रोल में हैं। 

Shraddha Pandey

Recent Posts

Video: शख्स ने की ‘मन की बात’ से जुड़ी मजेदार रिक्वेस्ट; फिर PM मोदी ने कुछ इस तरह दिया जवाब

PM Modi News: एक इंस्टाग्राम रील में, दुआ ने मज़ाक में अपने पिता की लीडर…

March 21, 2026

AI fake profiles: खूबसूरत महिला सैनिक की सच्चाई ने चौंकाया, कभी ट्रंप तो कभी पुतिन के साथ आई नजर

AI fake profiles: सोशल मीडिया पर ‘जेसिका फोस्टर’ नाम की कथित अमेरिकी महिला सैनिक की…

March 21, 2026

कौन है बेबी ओमी? जो पीएम मोदी की गोद में आया नजर; वायरल तस्वीर ने जीता सभी का दिल

PM Modi News: इस तस्वीर में वह छोटे बच्चे ओमी को गोद में लिए नजर…

March 21, 2026

Car Price Hike: 1 अप्रैल से महंगी होंगी टाटा की कारें, जानें कितने बढ़ेंगे दामदाम

Car Price Hike: टाटा मोटर्स 1 अप्रैल 2026 से अपनी पैसेंजर गाड़ियों की कीमतों में…

March 21, 2026

अब नहीं रहेगा चैट का कोई सबूत, WhatsApp का ‘After Reading’ फीचर कमाल

WhatsApp secret message: इस फीचर के जरिए भेजे गए मैसेज पढ़ते ही अपने आप गायब…

March 21, 2026

BJD का बड़ा एक्शन! क्रॉस-वोटिंग के आरोप में 6 विधायकों पर गिरी गाज; यहां देखें लिस्ट

Biju Janata Dal News: पार्टी हाईकमान ने बड़ा एक्शन लेते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों में…

March 21, 2026