Categories: मनोरंजन

21 साल के छात्र को कुचला कार से, हुई दर्दनाक मौत! हिट एंड रन केस एक्ट्रेस Nandini Kashyap को किया गिरफ्तार, जाने पूरा मामला

Assamese Actress Nandini Kashyap Arrested For Hit And Run Case: असमिया इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस नंदिनी पर हिट एंड रन केस दर्ज हुआ है और एक्ट्रेस को गुवाहाटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

Published by chhaya sharma

Assamese Actress Nandini Kashyap Arrested: असमिया इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस नंदिनी कश्यप इस समय काफी ज्यादा चर्चा में हैं, एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी खबर आ रही हैं। दरअसल नंदिनी कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उन पर हिट एंड रन केस दर्ज हुआ है। तो चलिए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला

असमिया एक्ट्रेस नंदिनी कश्यप को पुलिस ने किया गिरफ्तार (Assamese actress Nandini Kashyap arrested by police)

दरअसल, एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 25 जुलाई 2025 को गुवाहाटी में एक हादसा हुआ, जिसमें 21 साल के स्टूडेंट समीउल की मौत हो गई। खबरों की माने तो यह हादसा उस दौरान हुआ जब समीउल हक सड़क पार कर रहा था. तब ही कथित तौर पर असमिया एक्ट्रेस नंदिनी कश्यप की SUV कार ने  21 साल के स्टूडेंट समीउल हक को ठोकर मार उड़ा डाला। कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हादसे के दौरान  कार को एक्ट्रेस ही चला रही थी। इस बात का दावा हादसे  पर मौजुद चश्मदीदों और CCTV फुटेज के आधार पर किया गया है, जिसके बाद एक्ट्रेस तुरंत गिरफतार करने का ऑर्डर जारी किया गया।

Related Post

असमिया एक्ट्रेस नंदिनी कश्यप पर लगी धारा 105 (Assamese actress Nandini Kashyap under section 105)

हादसे के बाद गुवाहाटी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की, जिसके बाद 29 जुलाई मंगलवार को नंदिनी को कंस्टडी में लिया और आज 30 जुलाई बुधवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और नंदिनी को कोर्ट में पेश किया गया। फिलहाल, गुवाहाटी पुलिस ने नंदिनी कश्यप पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 के तहत मामला दर्ज किया है, जो गैर इरादतन हत्या और लापरवाही से संबंधित है। साथ ही एक्ट्रेस पूछताछ भी चल रही है। 

chhaya sharma

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026