Categories: मनोरंजन

Saiyaara गाते-गाते अरिजीत के साथ हुआ ऐसा कांड, कॉन्सर्ट में अचानक छा गया सन्नाटा, फिर जो हुआ

Arijit Singh London Concert : अरिजीत सिंह का लंदन कॉन्सर्ट इन दिनों खूब चर्चा बटोर रहा है। इसका कारण उनकी सिंगिंग नहीं बल्कि कुछ और है। सिंगर उस दौरान स्टेज पर सैय्यारा गा रहे थे, तभी यह हैरान कर देने वाला कांड हो गया।

Published by Preeti Rajput

Power Cut At Arijit Singh London Concert : बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) की आवाज के जादू से कोई नहीं बच सकता है। जो कोई उनका गाना सुनता है, उन्हीं की आवाज में खो जाता है। लोग उनके हर तरह के गाने सुनना पसंद करते हैं। सिंगर की आवाज एक ही बार में लाखों दिलों के दर्द को दूर कर देती हैं। हाल ही में वह कॉन्सर्ट के लिए लंदन गए हुए थे। लेकिन यह कॉन्सर्ट (Arijit Singh London Concert) एक वजह से अधूरा रह गया। दरअसल स्टेज पर अरिजीत इस साल का सबसे हिट ‘सैयारा’ का टाइटल ट्रैक गा रहे थे। वहां स्टेडियम में मौजूद हजारों लोग उनकी मधुर आवाज में खोए हुए थे। लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि फैन्स के चेहरे पर छाई हुई खुशी निराशा में बदल गई। 

बीच कॉन्सर्ट में काटी गई बिजली

दरअसल लंदन के स्टेडियम में अरिजीत सिंह कॉन्सर्ट के दौरान सैयारा (Saiyaara) गा रहे थे। यह गाना वैसे मूल रूप से फहीम अब्दुल्ला ने गाया था। फैन्स उनके साथ इस गाने को गुनगुना रही थी। पूरा माहौल संगीत में डूब चुका था। लेकिन यहां रात में 10:30 बजे से कर्फ्यू लागू था। जिसके कारण आयोजकों को एक कड़ा कदम उठाना पड़ा। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अरिजीत गाना गा रहे थे। लेकिन स्टेडियम प्रशासन ने बीच में ही बिजली काट दी। अरिजीत अपना यह गाना पूरा नहीं कर पाए।   

A post shared by The Whatup (@thewhatup)

Related Post

वीडियो हो रहा आग की तरह वायरल

इस वीडियो को @thewhatup के इंस्टाग्राम पेजज से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर कर लिखा कि-लंदन स्टेडियम में कथित तौर पर रात 10:30 बजे के कर्फ्यू के कारण अरिजीत सिंह के शो की बिजली काट दी गई, जिससे वह अलविदा कह ही नहीं पाए और गाना पूरा भी नहीं कर पाए। इस बीच, कॉन्सर्ट में ‘सैयारा’ गाते हुए उनका वीडियो ट्रेंड कर रहा है।

फैन्स ने दी अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया

इस वीडियो पर फैन्स अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ब्रिटेन में ध्वनि प्रदूषण को गंभीरता से लिया जाता है, और कर्फ्यू के बाद किसी भी उल्लंघन की सूचना देना भी शामिल है। अरिजीत कार्यक्रम स्थल पर देर से पहुंचे, जो कार्यक्रम के देर से समाप्त होने का एक कारण था। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- काश भारत भी कर्फ्यू के समय को इतनी गंभीरता से लेता। एक और यूजर ने लिखा-अगर वे भारत में ऐसा करें तो…कलाकार वास्तव में समय पर आने लगेंगे। 

 

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026