Categories: मनोरंजन

Arijit Singh comeback: आमिर खान के मनाने पर भी क्यों नहीं माने अरिजीत सिंह, क्यों छोड़ रहे बॉलीवुड प्लेबैक सिंगिगं, जानें वजह?

Arijit Singh comeback: अरिजीत सिंह ने फिल्मी गानों से संन्यास लिया, लेकिन संगीत नहीं छोड़ा. अब लोगों के मन में एक सवाल घूम रहा है कि आमिर खान के मनाने के बाद भी वो वापस क्यों नहीं आए. आइए जानते हैं वजह-

Published by sanskritij jaipuria

Arijit Singh comeback: अरिजीत सिंह का नाम आज हर किसी के दिल में है. हाल ही में उन्होंने अचानक घोषणा की कि वे फिल्मी गाने (प्लेबैक सिंगिंग) से संन्यास ले रहे हैं. ये खबर सुनकर उनके फैन्स और संगीत जगत में हैरानी फैल गई. लेकिन उन्होंने तुरंत साफ किया कि वे संगीत छोड़ रहे नहीं हैं, बल्कि अब उनका ध्यान शास्त्रीय संगीत पर होगा.

अरिजीत ने अपने सोशल मीडिया पर बताया कि अब वे भारतीय शास्त्रीय संगीत में समय देना चाहते हैं. इसके बाद उन्होंने अनुष्का शंकर के साथ कोलकाता में एक खास संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति दी. इस दौरान उन्होंने शास्त्रीय संगीत गाया और अपने एक्सपीरिएंस को शेयर करते हुए कहा कि मंच पर उन्हें थोड़ा घबराहट महसूस हुई.

संगीत को मशीन नहीं बनाना

संगीत निर्माता मेघदूत रॉय चौधरी ने कहा कि अरिजीत अब प्लेबैक गाने छोड़कर कला और दिल से संगीत करना चाहते हैं. मेघदूत ने बताया कि अरिजीत बड़े विनम्र और साधारण इंसान हैं. उन्होंने मंच पर गुरु-शिष्य परंपरा का सम्मान किया और अपने गाने में पूरी भक्ति और समर्पण दिखाया.

उन्होंने कहा, शायद इसलिए अरिजीत ने फिल्मी गाने छोड़ने का फैसला किया. वे संगीत को मशीन की तरह नहीं देखना चाहते। वे कला को प्राथमिकता दे रहे हैं.

पुराने वादों का सम्मान

अरिजीत ने 27 जनवरी को आधिकारिक रूप से प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लिया उन्होंने ये भी कहा कि जो पहले से साइन किए गए प्रोजेक्ट हैं, उन्हें पूरा करेंगे. इसमें फिल्म एक दिन भी शामिल है. आमिर खान ने उनका धन्यवाद करते हुए कहा कि अरिजीत ने फिल्म के संगीत में दिल से काम किया. आमिर ने ये भी बताया कि उन्होंने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन अरिजीत अपने फैसले पर कायम रहे.

Related Post

नए सहयोग और प्रोजेक्ट

अरिजीत ने फैन्स को ये भी खुशखबरी दी कि वे अमाल मलिक के साथ फिर से गाने बनाएंगे. उन्होंने कहा कि अब ये फिल्मों के लिए नहीं, बल्कि अपनी पसंद के अनुसार संगीत होगा.

अरिजीत और अमाल मलिक पहले भी कई हिट गाने दे चुके हैं जैसे सूरज डूबा है, सोच ना सके, रोक न रुके नैना और सलामत. अब फैन्स उनके नए गानों का इंतजार कर रहे हैं.

स्वतंत्र संगीतकारों का समर्थन

कुछ स्वतंत्र संगीतकारों ने भी अरिजीत के फैसले का समर्थन किया. लकी अली और पलाश सेन ने कहा कि बॉलीवुड में संगीत पर बहुत दबाव होता है और अरिजीत अब अपने शास्त्रीय संगीत की ओर लौट रहे हैं.

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Ram Navami 2026: अयोध्या में रामलला का तीसरा जन्मोत्सव, 5 मिनट तक ललाट पर सजेगा ‘सूर्य तिलक’

Ram Navami 2026: अयोध्या में रामलला के तीसरे जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.…

March 27, 2026

Aaj Ka Mausam : उत्तर भारत में मौसम का यू-टर्न: कहीं आंधी-बारिश, तो कहीं गर्मी का डबल अटैक

Aaj Ka Mausam : आज देशभर में मौसम का मिजाज थोड़ा बदलता हुआ नजर आएगा.…

March 27, 2026

Ram Navami Ke Upay 2026: राम नवमी के दिन कर लें ये उपाय, खुश हो जाएंगे रामलाला

Ram Navami Ke Upay: कल देश भर में राम नवमी का त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे…

March 26, 2026

‘धुरंधर 2’ के बाद इस फिल्म में गर्दा उड़ाएंगी सारा अर्जुन, चमक गई किस्मत, ये एक्टर करेगा लीड

Sara Arjun New Film: बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर 2'में अपना सिक्का जमाने के बाद अब सारा…

March 26, 2026