Categories: मनोरंजन

कॉपी निकली Saiyaara! इस कोरियन फिल्म से चुराया सारा का सारा प्लॉट? फिल्म हिट होते ही लोगों ने घेरा, मुश्किलों में फंसे Mohit Suri

Saiyaara: अहान पांडे की डेब्यू फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस फिल्म में उनके साथ अनीत पड्डा नजर आई हैं। लेकिन हिट होते ही ये फिल्म विवादों में घिर गई है।

Published by Preeti Rajput

Saiyaara: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर सैयारा 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर आते ही धमाल मचा दिया है। सोशल मीडिया हो या फिर फ्रैंड सर्किल सब जगह बस सैयारा के चर्चे चल रहे हैं। फिल्म ने दो ही दिनों में 45 करोड़ की कमाई कर ली है।

इस फिल्म की कॉपी है सैयारा!

लोगों को अहान पांडे और अनीत पड्डा कैमिस्ट्री और मोहित सूरी की कहानी दोनों काफी पसंद आ रही हैं। लेकिन इस बीच फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर एक और चर्चा तेजी से हो रही है। दरअसल सोशल मीडिया पर शोर है कि सैयारा और कोरियन फिल्म A Moment To Remember की कहानी काफी एक जैसी ही है। 

Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर Saiyaara का तूफान, रिकॉर्ड तोड़ कमाई से उड़ाया गर्दा! दूसरे दिन ही ताबड़तोड़ कमाई से सबको पछाड़ा

Related Post

दोनों फिल्मों में हैं सेम प्लॉट

‘सैयारा’ में अनीत पड्डा ने वाणी का किरदार निभाया है। जिसके अल्जाइमर की बीमारी हो जाती है। यह प्लॉट देखकर फैंस को कोरियन फिल्म ‘अ मोमेंट टू रिमेंबर’ की याद आ गई। इस फिल्म में  हीरोइन किम सू-जिन (Kim Su-Jin) को भी यही बीमारी होती है। दोनों फिल्मों को कई सीन जैसे एक्स-बॉयफ्रेंड का ड्रामा के साथ-साथ लड़की का हीरो को छोड़ कर चले जाना भी एक जैसा ही है।

Parineeti Chopra की सास की कपिल शर्मा के शो पर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल लेकर भागे, बीच में रद्द हुई शूटिंग

क्या कॉपी है सैयारा?

लेकिन क्या ये सचमुच कॉपी है? वैसे देखा जाए तो सैयारा में कई चीजें काफी अलग है। इस फिल्ममें म्यूजिक पर काफी जोर दिया गया है। साथ ही सैयारा में क्लास डिफरेंस जैसा कोई एंगल नहीं है। लेकिन कोरियन फिल्म का यह एक अहम हिस्सा है।’सैयारा’ एक ओरिजिनल इंडियन लव स्टोरी है। इस फिल्म को उन्होंने संकल्प सधाना के साथ मिलकर लिखा है।

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput
Tags: saiyaara

Recent Posts

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026