Pawan Singh के बाद अब Khesari Lal Yadav भी फंसे विवादो में! महिला फैंन के साथ की बदसलूकी, कहा- इसका कुछ भी छोटा नहीं है…

Khesari Lal Yadav Misbehave With Women Fan: पवन सिंह (Pawan Singh) के बाद अब खेशारी लाल यादव भी विवादों में घिरे नजर आ रहे हैं, उन्हें एक इवेंट में अपनी महिला फैंन के साथ बदसलूकी की है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहा है और लोग अब एक्टर की इस गंदी हरकत को “घटिया” और “अपमानजनक” बता रहे हैं।

Published by chhaya sharma

Khesari Lal Yadav Controversy:  भोजपुरी स्टार्स हमेशा किसी ना किसी वजह से विवादों में रहते हैं। हाल ही में पवन सिंह (Pawan Singh) एक हरियाणवी सिंगर और एक्टर अंजलि राघव (Anjali Raghav) गलत तरीके से छूने की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल हो रहे थे, यह मामला अभी गर्म ही था वहीं दूसरी और  भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव भी बैड टच के पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। 

खेसारी लाल यादव ने फैंस के साथ बदतमीजी

दरअसल, खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसपर नया विवाद खड़ा हो गया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव एक मंच पर खड़े और अपनी एक महिला फैन से बातचीत कर रहे हैं और इस बातचीत के दौरान वीडियो में खेसारी लाल यादव कह रहे है “ये बड़ी है के छोटी है? ये छोटी है, लेकिन इसका कुछ भी छोटा नहीं है। ऊंचाई देखो, बाल देखो, चेहरा भी बड़ा है.” इसके बाद वह उसे गले लगाने के लिए बुलाते हैं और कहते हैं, “आओ, आहा! जिंदगी मिले तो खेसारी लाल यादव जैसी. जहां चाहता हूं, वहीं पकड़ लेता हूं.”

खेसारी लाल यादव को किया सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बड़ा हंगामा छिड़ गया है और लोग एक्टर की जमकर बुराइयां कर रहे हैं और उनको खूब खरीखोटी सुना रहे हैं।  कई यूजर्स ने उनके बर्ताव को “घटिया” और “अपमानजनक” भा बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर का ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, लेकिन  खेसारी लाल यादव का इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

पवन सिंह की गंदी हरकत पर अंजलि राघव का बयान

पवन सिंह के विवाद की बात करे तो, एक्टर लखनऊ के एक इवेंट में पहुंचे थे, जिसमें वह अपनी सह कलाकार अंजलि राघव (Anjali Raghav) गलत तरीके से छूते नजर आए थे और उनकी इस हरकत की वीडियों पूरे सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई थी। वहीं अंजलि ने भी  सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि वो भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ रही हैं। 

chhaya sharma

Recent Posts

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026

Hyundai Creta petrol या electric कौन सी कार ज्यादा सस्ती, किसके फीचर्स में दम?

Hyundai Creta petrol vs electric: इन दिनों अगर आप कोई कार खरीदने की सोच रहे…

March 16, 2026

Ration Dealer Complaint: राशन डीलर कर रहा है मनमानी? इस नंबर पर करें शिकायत, तुरंत होगा समाधान

Ration Dealer Complaint: खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग राशन बांटने के दौरान आने वाली समस्याओं…

March 16, 2026

DME Gas Alternative LPG: अब बिना LPG सिलेंडर घर में बनेगा खाना, आखिर क्या है वैज्ञानिकों की नई खोज!

DME Gas Alternative LPG: पुणे के वैज्ञानिकों ने LPG का विकल्प तलाशने का दावा है.…

March 16, 2026