Categories: मनोरंजन

भारतीय सिनेमा के जनक दादा साहेब फाल्के पर फिल्म बनाएंगे आमिर खान और राजकुमार हिरानी, अक्टूबर से शुरू होगी शूटिंग

खबर आई है कि अब उनकी जिंदगी पर आधारित एक फिल्म बनने जा रही है। इस प्रोजेक्ट पर आमिर खान और राजकुमार हिरानी दोनों साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

Published by

मुंबई। दादासाहेब फाल्के को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का जनक माना जाता है। उन्होंने भारत में सिनेमा की नींव रखी थी। उनके सम्मान में हर साल भारतीय सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड ‘दादासाहेब फाल्के पुरस्कार’ दिया जाता है। दादा साहेब का जीवन और सिनेमा से जुड़ा उनका सफर बेहद ही प्रेरणादायक रहा है। इस बीच खबर आई है कि अब उनकी जिंदगी पर आधारित एक फिल्म बनने जा रही है। इस प्रोजेक्ट पर आमिर खान और राजकुमार हिरानी दोनों साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?

बताया जा रहा है कि इस बायोपिक की शूटिंग अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान अपनी फिल्म ‘तारे ज़मीन पर’ के रिलीज के तुरंत बाद ही इस नई फिल्म के लिए अपने रोल की तैयारी शुरू कर देंगे।

Related Post

दादासाहेब के वंशज ने क्या कहा

भारतीय सिनेमा के जनक दादासाहेब फाल्के के पोते चंद्रशेखर श्रीकृष्ण पुसालकर ने इस फिल्म प्रोजेक्ट का समर्थन किया है। उन्होंने दादासाहेब फाल्के के जीवन से जुड़ी कई अनसुनी और महत्वपूर्ण बातें फिल्म निर्माताओं के साथ शेयर की हैं।

उन्होंने कहा कि राजकुमार हिरानी और आमिर खान की मशहूर जोड़ी ने ‘3 इडियट्स’ और ‘पीके’ जैसी यादगार और जबरदस्त हिट फिल्में दी हैं। ऐसे में यह बायोपिक भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।

Published by
Tags: amir khan

Recent Posts

Ram Navami Ke Upay 2026: राम नवमी के दिन कर लें ये उपाय, खुश हो जाएंगे रामलाला

Ram Navami Ke Upay: कल देश भर में राम नवमी का त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे…

March 26, 2026

‘धुरंधर 2’ के बाद इस फिल्म में गर्दा उड़ाएंगी सारा अर्जुन, चमक गई किस्मत, ये एक्टर करेगा लीड

Sara Arjun New Film: बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर 2'में अपना सिक्का जमाने के बाद अब सारा…

March 26, 2026

IPL 2026: 13 शहरों में 70 मैच, BCCI ने किया आईपीएल के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी, देखें लिस्ट

TATA IPL 2026 second phase schedule: क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने TATA इंडियन प्रीमियर लीग…

March 26, 2026

Petrol Price Hike: नायरा प्राइवेट कंपनी ने बढ़ा दिए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है नई कीमते

Petrol Price Rate Today: ईरान-ईजराइल में चल रहे वॉर का असर कहीं-न कहीं भारत में…

March 26, 2026

UP SI ASI result 2026 Out: यूपी एसआई एएसआई रिजल्ट 2026 घोषित, यहां चेक करें चयनित उम्मीदवारों की सूची

UP SI ASI result 2026 Out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने…

March 26, 2026